Teacher's Day Service Camp देश में 5 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चलेगा सर्विस के दौरान लेबर चार्ज पर ऑफर मिलेगा। इसके अलावा एक्सटेंडेड वारंटी कराने पर स्पेशल ऑफर भी दिया जाएगा। सेलेक्ट पार्ट्स और एक्सेसरीज पर टीचर्स को अलग से ऑफर भी दिया जायेगा इतना ही नहीं कंपनी आपको फ्री पिकअप और ड्राप की सुविधा भी देगी। इस पर मारुति सुजुकी ने बताया की हम टीचर्स को बेहतर ड्राइविंग अनुभव देने का प्रयास करेंगे क्योंकि वे हमारे राष्ट्र की सफलता के पीछे प्रेरक शक्ति हैं।
मारुति सुजुकी इन दिनों अपनी चुनिंदा कारों पर भी 1.13 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। जो लोग इन दोनों एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं। वो अभी कार खरीद सकते हैं क्योंकि इन दिनों ऑटो सेक्टर मंदी की चपेट में है। अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनियां इन दिनों काफी बढ़िया ऑफर्स दे रही है।