फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति बलेनो लोगों को आ रही बेहद पसंद, बिक्री में पार किया 5 लाख का आंकड़ा

Fri, 30 Nov 2018 02:25 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Baleno
विज्ञापन

मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो भारत की पसंदीदा कारों में से एक है। इस कार ने बिक्री के मामलें में 5 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। जिसे पार करने में बलेनो को मात्र 38 माह लगे। मारुति सुजुकी ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि बलेनो को अक्टूबर 2015 में पेश किया गया था। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि के दौरान बिक्री में 20.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। बलेनो को विशेष तौर पर भारत में बनाया जाता है और यह पहली कार है जिसे मारुति भारत से जापान में निर्यात करती है। 

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) आर एस कलसी ने कहा, "हमारे इंजीनियरों ने आश्वस्त किया है कि बलेनो बेहतरीन सफर, हैंडलिंग, बेहतरीन प्रदर्शन और सुरक्षा प्रदान करती है... 2016 से बलेनो भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है।" 
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि घरेलू बाजार के अलावा इस कार को ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका और मध्य एशिया जैसे वैश्विक बाजारों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। 

बात करें, वर्तमान मॉडल की तो यह कार फिलहाल तीन वेरियंट में उपलब्ध है। जिसमें एक वेरियंट में 1.2-लीटर, 4-सिलिंडर K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 82बीएचपी की पावर और 113एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें