पर्सनैलाइज्ड लोन की सुविधा
कंपनी की यह नई फाइनेंस स्कीम नेक्सा की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जहां पर ग्राहक अपने पसंद की कार चुन कर उसे ऑनलाइन फाइनेंस करवा सकते हैं। मारुति सुजकी के प्रबंध निदेशक और सीईओ केनिची आयुकावा ने बताया कि कंपनी ने कई लोन प्रदाता कंपनियों के साथ गठजोड़ किया है, ताकि ग्राहकों को पर्सनैलाइज्ड लोन की सुविधा दी जा सके। इसमें ग्राहक अपनी सुविधा से कस्टमाइज्ड ईएमआई के साथ लोन की अवधि और ब्याज दर चुनने के अलावा डाउनपेमेंट स्कीम भी चुन सकेंगे।
Maruti Suzuki Smart Finance
- फोटो : Maruti Suzuki
ये कंपनियां देंगी लोन की सुविधा
कंपनी ने बताया कि उन्होंने 8 वित्त प्रदाता संस्थानों एचडीएफसी बैंक, यस बैंक, आईसीसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, चोलामंडलम फाइनेंस, एयू स्माल फाइनेंस बैंक, महिंद्रा फाइनेंस और कोटक महिंद्रा प्राइमं से करार किया है। मारुति सुजुकी के मार्केटिंग और सेल्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी ने इस साल अगस्त में नेक्सा चैनल के साथ इस पायलट प्रोजेक्ट को शुरू किया था।