फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki की बल्ले-बल्ले, कंपनी ने सात महीने में बेची तीन लाख बीएस-6 पेट्रोल कार

Sat, 23 Nov 2019 11:29 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki
भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki बीएस-6 पेट्रोल इंजन कार बेचने के मामले में टॉप पर है। कंपनी ने मात्र सात महीने पहले पेट्रोल इंजन कार निकाली थी, जिसके बाद इसकी बिक्री में लगातार इजाफा देखा गया। कंपनी का दावा है कि अक्तूबर महीने में एक लाख कारें बिकी हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
Maruti Swift
बता दें कि अप्रैल 2019 में कंपनी ने बीएस-6 इंजन वाली दो कार Baleno और Alto लॉन्च की थी, जो अच्छी खासी कमाई करने में सफल रहीं। इससे इतर Maruti की Swift, Dzire, S-Presso, Ertiga XL6 और WagonR (1.0 और 1.2 लीटर) की बिक्री भी खूब हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
Maruti suzuki dzire
मारुति सुजुकी के अलावा Hyundai और Kia मोटर्स ने भी बीएस-6 इंजन कार लॉन्च की है। हालांकि, इन कारों की बिक्री मारुति सुजुकी से कम है। वहीं, मारुति सुजुकी ने अभी तक बीएस-6 डीजल इंजन कार बाजार में नहीं उतारी है। 

4 of 5
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
मारुति सुजुकी का कहना है कि बीएस-6 पेट्रोल इंजन कार बीएस-4 फ्यूल पर भी बिना किसी समस्या के दौड़ सकती है। वहीं, देश में कुछ ही शहर ऐसे हैं जहां बीएस-6 फ्यूल मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
WagonR - फोटो : Amar Ujala
मारुति सुजुकी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि हमें यह बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि बहुत ही कम समय में मारुति ने तीन लाख बीएस-6 कार बेची हैं। अक्तूबर में कंपनी ने एक लाख कार बेची हैं। ये आंकड़े हमें प्रोत्साहित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें