फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके पास है Maruti Wagon R, तो तुरंत करें डीलर से संपर्क, कार में है ये बड़ी खराबी

Sat, 24 Aug 2019 11:52 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
New Wagon R Styling
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को एलान किया है कि वह मिनी एमपीवी कार में आने रही खराबी को ठीक करेगी। कंपनी ने इसके लिए वैगन आर कारों को रिकॉल किया है। कंपनी ने वैगन आर कार को रिकॉल करने के लिए बकायदा एक कैंपेन भी शुरू किया है।

विज्ञापन

1.0 लीटर वाली वैगन आर में खराबी

मारुति ने शुक्रवार को बताया कि इसकी 1.0 लीटर वाली वैगन आर में खराबी आ रही है, जिसके चलते कंपनी ने रिकॉल कैंपेन शुरू किया है। इन कारों को 15 नवंबर, 2018 से लेकर 12 अगस्त, 2019 के बीच बनाया गया है।
 

40,618 वैगन आर कारों का निरीक्षण

रिकॉल कैंपेन के तहत कारों में खास पुर्जे के कारण हुई दिक्कतों को ठीक करने के लिए विश्वस्तर पर अभियान चलाए जाते हैं, ताकि इससे सुरक्षा में कोई परेशानी न आए। कंपनी इस दौरान 1.0 लीटर वाली 40,618 वैगन आर कारों का निरीक्षण करेगी। कंपनी के मुताबिक कार के मैटल क्लैंप से जुड़े फ्यूल हॉज फॉलिंग पार्ट में दिक्कत है।
 

24 अगस्त, 2019 से शुरू

कंपनी इन कारों को ठीक करने का अभियान 24 अगस्त, 2019 से शुरू करेगी और जिन लोगों ने इस समयावधि के बीच वैगन आर खरीदी है, वे कंपनी के डीलर्स से संपर्क कर सकते हैं। कंपनी के डीलर्स इस पार्ट का निरीक्षण करके उन्हें मुफ्त में बदलेंगे।
 
विज्ञापन

कैसे लगाएं पता?

इसका अलावा ग्राहक कंपनी की वेबसाइट https://www.marutisuzuki.com/important-information-for-customers पर भी संपर्क कर सकते हैं। जिसके बाद इसमें गाड़ी का MA3 से शुरू होने वाला 14 अंकों का अल्फा-न्यूमेरिक चेसिस नंबर डालना होगा। अगर पार्ट बदलने की जरूरत होगी, तो स्क्रीन पर लिख कर आ जाएगा। इसका अलावा चेसिस नंबर को वाहन की नंबर प्लेट के अलावा रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से भी हासिल कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें