फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti ने वापस बुलाईं 63 हजार कारें, अगर आपके पास हैं ये गाड़ियां तो मुफ्त में ठीक करेगी कंपनी

Sat, 07 Dec 2019 08:49 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
maruti group cars
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी कई कारों को रिकॉल किया है। मारुति ने 63 हजार गाड़ियों को वापस बुलाया है। इन गाड़ियों में Ciaz, Ertiga और XL6 को रिकॉल किया है। कंपनी ने हाल ही में XL6 को लॉन्च किया था। कंपनी ने अपनी विज्ञप्ति में बताया है कि ग्राहकों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए और एक जिम्मेदार कॉरपोरेट होने के नाते उन्होंने ये कदम उठाया है।

विज्ञापन

मोटर जेनरेटर यूनिट में खराबी

कंपनी का कहना है कि मारुति की गाड़ियों को पूरी दुनिया में पार्ट सप्लाई करने सप्लायर ने बताया है कि मोटर जेनरेटर यूनिट (MGU) के निर्माण में कुछ खामियां पाई गई हैं। Ciaz, Ertiga और XL6 में यह पार्ट लगा होता है। जिनके चलते इन गाड़ियों को वापस बुलाया जा रहा है।

01 जनवरी से 21 नवंबर 2019 के बीच बनी गाड़ियां रिकॉल

कंपनी ने बताया है कि ये गाड़ियां 01 जनवरी से 21 नवंबर 2019 के बीच बनी हैं। इन गाड़ियों को स्वैच्छिक रिकॉल प्रोग्राम के तहत वापस बुलाया जा रहा है। इसके लिए ग्राहक मारुति सुजुकी की अधिकृत डीलरशिप पर संपर्क कर सकते हैं। मारुति का कहना है कि इन पार्ट्स को बिल्कुल मुफ्त में बदला जाएगा।

वेबसाइट पर लें जानकारी

साथ ही मारुति ने यह भी है कि प्रभावित वाहन को सर्विस स्टेशन छोड़ना जरूरी हुआ तो डीलर ग्राहक के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था भी करेंगे। प्रभावित मारुति सुजुकी मॉडल्स के मालिक कंपनी की डीलरशिप्स पर छह दिसंबर यानी शुक्रवार से ही संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर जाकर चैसिस नंबर डाल कर जानकारी ले सकते हैं।

अगस्त में लॉन्च हुई थी XL6

मारुति सुजुकी ने इस साल 21 अगस्त को प्रीमियम एमपीवी XL6 को भारत में लॉन्च किया था। कैप्टन सीट के साथ आने वाली यह कार 6 सीटर MPV है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.79 लाख रुपये से शुरू है। XL6 को कंपनी अपने प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा शोरूम्स से बेच रही है।
विज्ञापन

इस साल दो बार कारें रिकॉल कर चुकी है कंपनी

इससे पहले अगस्त में मारुति 1.0 लीटर वाली 40,618 वैगन आर को रिकॉल किया था। इन कारों को 15 नवंबर, 2018 से लेकर 12 अगस्त, 2019 के बीच बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक कार के मैटल क्लैंप से जुड़े फ्यूल हॉज फॉलिंग पार्ट में दिक्कत थी। वहीं मार्च, 2019 में मारुति ने बलेनो की कुछ यूनिट्स को वापस मंगाया था। है। कंपनी ने 3757 बलेनो यूनिट्स को वापस बुलाया था, जिनके एंटी-ब्रेकिंग सिस्टम यानी एबीएस एक्चूएटर एसेंबली में खराबी पाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें