नई मारुति अर्टिगा का वेटिंग पीरियड 6 से 8 महीने का है। हालांकि यह वैरिंट्स पर निर्भर करता है। वहीं मारुति अपनी नई अर्टिगा में 1.5 लीटर का डीजल इंजन लाने वाली है, जिसे मारुति ने इन-हाउस ही डेवलप किया है। मारुति ने नए इंजन को 2020 में बीएस-6 मानकों कके लागू होने से पहले ही लॉन्च किया है। नया इंजन पुराने 1.3 लीटर के इंजन की जगह लेगा, जो पिछले कई सालों से फिएट कंपनी सप्लाई कर रही थी। हालांकि खबरें थीं कि फिएट इस इंजन के अपग्रेडेशन का खर्चा नहीं वहन करना चाहती थी, जिसके चलते उसने मारुति को इंजन सप्लाई करने में असमर्थता जाहिर की।
वहीं खबरें हैं कि मारुति ने अपने डीलरों से अर्टिगा के बेस वैरियंट LDI डीजल की बुकिंग बंद करने को कहा है। मारुति अर्टिगा के बेस वैरियंट की कीमत 8.85 लाख रुपये है। फिलहाल अर्टिगा के सबसे सस्ते VDi डीजल वैरियंट की कीमत 9.56 लाख रुपये है। वहीं इसका ZDi ट्रिम भी उपलब्ध है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि नए 1.5 लीटर डीजल इंजन की लॉन्चिंग कब तक होगी। वहीं अनुमान जताया जा रहा है कि इंजन की कैपेसिटी ज्यादा होने से अर्टिगा की कीमतों पर भी असर पड़ेगा।
वहीं मारुति के नए 1.5 लीटर डीजल इंजन में माइल्ड हाइब्रिड SHVS सिस्टम नहीं लगा होगा। यह सिस्टम पुराने 1.3 लीटर डीजल इंजन में आता था। वहीं नए इंजन के साथ LDi ट्रिम कब तक उपलब्ध होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं नया इंजन सेडान कार सियाज में भी होगा। मारुति का नया 1.5 लीटर का डीजल इंजन बीएस-6 रेडी है, जो 94 बीएचपी की पावर और 225 एनएम का टार्क देगा।
मारुति अर्टिगा का LDi वैरियंट डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ओइसोफिक्स चाइल्ड सीट, स्पीड अलर्ट, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, ऑटो डोर लॉक्स, रिअर पार्किंग सेंसर, एसी, 15 इंच स्टील रिम के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि इस वैरियंट में म्यूजिक सिस्टम नहीं दिया गया था। वहीं अर्टिगा के बेस पेट्रोल LXi वैरियंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।