फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BS6 इंजन के साथ लॉन्च हुई Maruti Eeco, जानें कीमतों में कितनी हुई बढ़ोतरी

Sat, 18 Jan 2020 04:15 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Maruti Eeco BS6 Engine - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मारुति सुजुकी ने अपनी मल्टी पर्पज वैन Eeco को नए इंजन के साथ पेश किया है। ईको मारुति सुजुकी की नौंवी कार होगी, जिसे BS6 इंजन के साथ पेश किया गया है। नए उत्सर्जन मानक अप्रैल 2020 से लागू होने हैं और कंपनी लगातार अपनी गाड़ियों को बीएस6 में अपग्रेड कर रही है।

विज्ञापन

 

1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन

नई ईको में 1.2 लीटर का चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6000 आरपीएम पर 73 बीएचपी की पावर और 3000 आरपीएम पर 101 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं पेट्रोल पर इसका माइलेज 16.11 किमी प्रति लीटर का होगा। वहीं इसका सीएनजी वेरियंट भी मिलेगा, जो 21.8 किमी प्रति किग्रा का माइलेज देगा। कंपनी का कहना है कि ईको की कुल बिक्री का 17 फीसदी हिस्सा सीएनजी वाला होता है।

कीमत 3.80 लाख रुपये से शुरू

नई ईको की एक्स-शोरूम कीमत 3.80 लाख रुपये से 6.84 लाख रुपये तक रखी गई है। वहीं 2019 में ईको की कुल बिक्री एक लाख को पार कर गई थी, जो 2018 के मुकाबले 36 फीसदी ज्यादा थी। मारुति ईको कंपनी के लाइनअप में नौंवी कार होगी, जो बीएस6 उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ आएगी। कंपनी इससे पहले मारुति बलेनो, ऑल्टो 800, मारुतकि वैगन आर, मारुति स्विफ्ट, मारुति डिजायर, मारुति अर्टिगा, मारुति XL6 और मारुति S-Presso को बीएस6 इंजन के साथ उतार चुकी है।
 
विज्ञापन

6.5 लाख ईको बेचीं

मारुति ने ईको एमपीवी को 2010 में भारतीय बाजार में उतारा था और केवल दो सालों में ही एक लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचीं थी। 2014 में मारुति ने ईको की एक लाख कारों की बिक्री की और कार्गो सेगमेंट में इसकी मांग लगातार बनी रही। मारुति अभी तक ईको की 6.5 लाख से ज्यादा य़ूनिट्स बेच चुकी है।             
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें