फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान, पढ़ें टॉप-7 लिस्ट और चुनें अपनी पसंद की कार

Thu, 19 Nov 2020 10:29 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट के लिए यह त्योहारी सीजन काफी शानदार रहा। अक्तूबर 2020 में 29,908 ग्राहकों ने कॉम्पैक्ट सेडान की खरीदारी की। जबकि, अक्तूबर 2019 में कुल 28,789 कॉम्पैक्ट सेडान की बिक्री हुई थी। यानी अक्तूबर 2019 के मुकाबले इस साल अक्तूबर महीने में 4 फीसदी ज्यादा कॉम्पैक्ट सेडान की बिक्री हुई। आज हम आपको टॉप-10 कॉम्पैक्ट सेडान गाड़ियों की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें Maruti Suzuki, Hyundai Xcent/Aura, Honda Amaze, Tata Tigor, Ford Aspire, Volkswagen  Ameo और Tata Zest शामिल हैं।

विज्ञापन


हम आपको इन गाड़ियों की अक्तूबर महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इस खबर के बाद आप खुद यह तय कर सकेंगे कि जो कार आपको पसंद है उसे देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर इन गाड़ियों की सेल्स परफॉर्मेंस पर,

नंबर 1: Maruti Suzuki Dzire

  • अक्तूबर 2020 में कितनी बिक्री हुई- 17,675 यूनिट्स
  • अक्तूबर 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 19,569 यूनिट्स
  • 10 फीसदी घटी बिक्री


नंबर 2: Hyundai Xcent/Aura

  • अक्तूबर 2020 में कितनी बिक्री हुई-  5,577 यूनिट्स
  • अक्तूबर 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 1,388 यूनिट्स
  • 302 फीसदी बढ़ी बिक्री


नंबर 3: Honda Amaze

  • अक्तूबर 2020 में कितनी बिक्री हुई- 4,709 यूनिट्स
  • अक्तूबर 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 5,134 यूनिट्स
  • 8 फीसदी घटी बिक्री

 

नंबर 4: Tata Tigor

  • अक्तूबर 2020 में कितनी बिक्री हुई- 1,501 यूनिट्स
  • अक्तूबर 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 1,152 यूनिट्स
  • 30 फीसदी बढ़ी बिक्री


नंबर 5: Ford Aspire

  • अक्तूबर 2020 में कितनी बिक्री हुई- 446 यूनिट्स
  • अक्तूबर 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 519 यूनिट्स
  • 14 फीसदी घटी बिक्री
 
विज्ञापन

नंबर 6: Volkswagen Ameo

  • अक्तूबर 2020 में कितनी बिक्री हुई- -
  • अक्तूबर 2019 में कितनी बिकी थी- 584 यूनिट्स
  • बिक्री में कितना अंतर आया- ---


नंबर 7: Tata Zest

  • अक्तूबर 2020 में कितनी बिक्री हुई- -
  • अक्तूबर 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 443 यूनिट्स
  • बिक्री में कितना अंतर आया- ---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें