कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट के लिए यह त्योहारी सीजन काफी शानदार रहा। अक्तूबर 2020 में 29,908 ग्राहकों ने कॉम्पैक्ट सेडान की खरीदारी की। जबकि, अक्तूबर 2019 में कुल 28,789 कॉम्पैक्ट सेडान की बिक्री हुई थी। यानी अक्तूबर 2019 के मुकाबले इस साल अक्तूबर महीने में 4 फीसदी ज्यादा कॉम्पैक्ट सेडान की बिक्री हुई। आज हम आपको टॉप-10 कॉम्पैक्ट सेडान गाड़ियों की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें Maruti Suzuki, Hyundai Xcent/Aura, Honda Amaze, Tata Tigor, Ford Aspire, Volkswagen Ameo और Tata Zest शामिल हैं।
हम आपको इन गाड़ियों की अक्तूबर महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इस खबर के बाद आप खुद यह तय कर सकेंगे कि जो कार आपको पसंद है उसे देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर इन गाड़ियों की सेल्स परफॉर्मेंस पर,