फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki को इस फेस्टिव सीजन से है उम्मीद, सितंबर महीने में घटाया था इतना प्रोडक्शन

Wed, 09 Oct 2019 10:05 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti Suzuki cuts production - फोटो : Social
विज्ञापन

ऑटो सेक्टर में पिछले 9 महीने से मंदी छाई हुई है। लगातार गिरती बिक्री से सभी ऑटो कंपनियों की हालत खराब है। इस मंदी से देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भी बेहाल हो गई है। लिहाजा कंपनी ने सितंबर में अपना प्रोडक्शन 17.48 फीसदी घटा दिया है।  

विज्ञापन

लगातार घटाया प्रोडक्शन

यह लगातार आठवां महीना है जब कंपनी ने प्रोडक्शन को घटाया है। आंकड़ो की मानें तो सितंबर महीने में कंपनी ने कुल 1,32,199 गाड़ियों का प्रोडक्शन किया,जबकि एक साल पहले इसी महीने में कंपनी ने 1,60,219 गाड़ियों का प्रोडक्शन किया था। कंपनी ने बताया कि सितंबर महीने में पैसेंजर वाहनों का कुल प्रोडक्शन 1,30,264 यूनिट रहा था, जो पिछले साल 1,57,659 यूनिट रहा था। इस हिसाब से देखा जाए तो इसमें 17.37 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। 
विज्ञापन

इन लोकप्रिय कारों का प्रोडक्शन घटाया  

मारुति ने ऑल्टो, नई वैगन आर, सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर जैसी लोकप्रिय कारों का प्रोडक्शन भी घटा दिया है। इनके प्रोडक्शन में 14.91 फीसदी की कटौती की गई। वहीं विटारा ब्रेजा, अर्टिगा और एस-क्रॉस के प्रोडक्शन में 17.05 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा सेडान कार सियाज का प्रोडक्शन भी 4739 यूनिट से घटकर 2350 यूनिट रह गई। कंपनी ने अपने हल्के कमर्शियल वाहन सुपर कैरी का उत्पादन 2560 यूनिट से घटाकर के 2560 कर दिया था। इससे पहले अगस्त माह में कंपनी ने अपने उत्पादन में 33.99 फीसदी की कटौती की थी। मारुति के अलावा टाटा मोटर्स ने अपने उत्पादन में 63 फीसदी की कटौती की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें