फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ लॉन्च हो सकती है मारुति अर्टिगा, वैगन आर के बाद होगी दूसरी कार

Mon, 15 Jul 2019 02:43 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti Suzuki Ertiga 2019
विज्ञापन
जैपनीज कार कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन अपनी पॉपुलर कारों को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल मारुति वैगन आर का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी, जिसकी टेस्टिंग लगातार जारी है। इससे बाद मारुति अपनी एमपीवी कार अर्टिगा का इको-फ्रैंडली वर्जन लेकर आएगी।
विज्ञापन


न्यूज रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मारुति अर्टिगा के इलेक्ट्रिक वेरियंट पर काम कर रही है। वहीं खासबात यह है कि मौजूदा पेट्रोल और डीजल वर्जन के मुकाबले यह लंबाई में छोटी हो सकती है। वहीं इसका नाम अर्टिगा की जगह कुछ और भी रखा जा सकता है, जिस पर अभी काम चल रहा है।

बाकी दूसरी ऑटो कंपनियों की तरह सुजुकी भी इलेक्ट्रिक कारें डेवलप करने में लगी हुई है। वहीं बजट 2019 में इलेक्ट्रिक कारों को जीएसटी और इनकम टैक्स से मिलने वाली छूट से भी कार कंपनियां बेहद उत्साहित हैं। वहीं बजट में लीथियन-ऑयन सेल्स पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है।
विज्ञापन


मौजूदा वक्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी है, हालांकि इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री उम्मीद के अनुरूप नहीं है। महिंद्रा अपनी एंट्री लेवल हैचबैक KUV100 और एसयूवी XUV500 के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही है। वहीं टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया है। इसके अलावा ह्यूंदै कोना को भी इसी महीने नौ जुलाई को पेश किया जा चुका है।

खबरों के मुताबिक वैगन आर, अर्टिगा के अलावा कंपनी सेडान कार सियाज का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की योजना बना चुकी है। इसके लिये कुछ बदलावों के साथ इलेक्ट्रिक पावर ट्रेन को बदला जाएगा। सुजुकी खुद ही भारत के लिए सस्ते इलेक्ट्रिक वाहन विकसित करने की कोशिश कर रही है, वहीं बाद में इस गाड़ियों को टोयोटा मोटर्स भी अपने शोरूम्स के जरिये बेचेगी। सुजुकी ने देश और देश से बाहर के लिये हाईब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने के लिये टोयोटा के साथ साझेदारी की है।

इसके अलावा सुजुकी ने तोशिबा कॉर्प. और टोयोटा की देंसो कॉर्प के साथ भी पार्टनरशिप की है, इन दोनों कंपनियों ने हाइब्रिड वाहनों के लिए लीथियम-आयन बैटरी बनाने के लिए प्लांट लगाया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें