भारतीय कार बाजार इन दिनों मंदी से उभरने की कोशिश में लगा है, पिछले नो महीनों से बाजार कछुए की गति से चल रहा है। कार कंपनी इसे खरगोश की रफ्तार देने में लगी हैं लेकिन कामयाबी अभी तक नहीं मिली। पिछले 15 सालों से अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति सुजुकी की ऑल्टो की बिक्री में इतनी गिरावट आ चुकी है कि अगस्त 2019 में इस कार की बिक्री 54.48 फीसदी की गिरावट के साथ केवल 10,123 यूनिट्स रह गई। जबकि बीते साल अगस्त महीने में कंपनी ने ऑल्टो की 22,237 यूनाइट की बिक्री की थी।