फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti की इस फ्लैगशिप एसयूवी पर शानदार डिस्काउंट, नए इंजन के साथ जल्द होगी लॉन्च

Sat, 09 Feb 2019 12:54 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti Suzuki S-Cross Facelift
विज्ञापन
Maruti Suzuki के इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्लैगशिप मॉडल पर अच्छा-खासा डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा Maruti Ignis, Baleno, Ciaz पर भी डिस्काउंट ऑफर है। मारुति ने हाल ही में S-Cross एसयूवी को अपग्रेड किया है।
विज्ञापन

 

80 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक नेक्सा डीलर्स एस-क्रॉस मॉडल पर 80 हजार रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एस-क्रॉस मारुति सुजुकी का सबसे महंगा मॉडल है। वहीं अक्टूबर, 2018 में एस-क्रॉस ने एक लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा छुआ था।
 

2018 के स्टॉक पर मिल रहा डिस्काउंट

भारत में 26 सितंबर से इस कार की सेल शुरू हो जाएगी।
मारुति एस-क्रॉस पर नेक्सा डीलर 80 हजार रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। यह डिस्काउंट 2018 के स्टॉक पर मिल रहा है। इसमें 45 हजार रुपए का कैशबैक, 25 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस, और 10 हजार रुपए का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। ये डिस्काउंट खासतौर पर एस-क्रॉस के सिग्मा और डेल्टा वैरियंट्स पर मिल रहे हैं।
 

कीमत 8.85 लाख रुपए से लेकर 11.45 लाख रुपए तक

मारुति सुजुकी एस-क्रॉस सिग्मा, डेल्टा, जीटा और अल्फा वैरियंट्स में बेची जाती है। एस-क्रॉस की एक्स-शोरूम कीमत 8.85 लाख रुपए से लेकर 11.45 लाख रुपए तक है। हाल ही में इसमें कुछ नए फीचर भी जोड़े गए हैं, जिसमें स्पीड वार्निंग सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और नया डैशबोर्ड शामिल है।
 

पुश बटन स्टॉर्ट, एबीएस, ईबीडी जैसे फीचर

Maruti Suzuki S-Cross Facelift
एस-क्रॉस के इंटीरियर में नई अपहोलस्ट्री, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वहीं सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें पुश बटन स्टॉर्ट, एबीएस, ईबीडी, डुअल फ्रंट बैग्स और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स का फीचर भी शामिल है।
 
विज्ञापन

जल्द आएगा 1.5 लीटर का नया डीजल इंजन

s-cross
वहीं मारुति ने हाल ही में 1.5 लीटर का नया डीजल इंजन डेवलेप किया है, जो इस महहीन नई सियाज में भी दिखाई देगा। जिसके बाद इसे अर्टिगा और एस-क्रॉस में भी आएगा। फिलहाल एस-क्रॉस में फिएट का 1.3 लीटर का डील इंजन ऑफर किया गया है, जो 90 बीएचपी की पॉवर देता है। वहीं नया 1.5 लीटर का इंजन बीएस-6 मानकों को पूरा करेगा, जो 95 बीएचपी की पॉवर और 225 एनएम का टॉर्क देगा।

नोट- ये डिस्काउंट 2018 के स्टॉक्स पर दिया जा रहा है, हर डीलर अपने हिसाब से डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। सटीक छूट राशि/मिल रही सुविधाएं जानने के लिए कृपया अपने शहर में मारुति के अथराइज्ड डीलर से संपर्क करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें