फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra XUV300 का होगा Tata Nexon से कड़ा मुकाबला, जानें फीचर

Sat, 22 Dec 2018 11:45 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mahindra XUV300 vs Tata Nexon
विज्ञापन

महिन्द्रा की नई XUV300 अगले साल फरवरी में लॉन्च होगी, लेकिन ऑटोमोबाइल सेक्टर में हलचल अभी से शुरू हो गई है। Alturas G4 के बाद XUV300 दूसरी ऐसी गाड़ी है, जो SsangYong प्लेटफॉर्म पर डेवलेप की गई है। वहीं XUV300 की सीधी टक्कर फोर्ड इकोस्पोर्ट और मारुति विटारा ब्रेजा से है ही, साथ ही टाटा नेक्सन से भी कड़ा मुकाबला है, क्योंकि हाल ही में नेक्सन को ग्लोबल एनसीएपी में 5 स्टार रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं, दोनों की खासियतों के बारे में...

विज्ञापन

डिजाइन

Mahindra XUV300
Mahindra XUV300 का डिजाइन वर्तमान के महिन्द्रा के मॉडल्स से बिल्कुल अलग है। इसका फ्रंट ग्रिल अल्टुरास जी4 से प्रेरित है। इसके प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और इंटीग्रेटेड डीआरएल अल्टुरास से प्रेरित हैं। वहीं XUV300 में फॉग लैंप्स तक सेंकेड डीआरएल भी दी गई है। इसके अलावा फ्रंट बंपर बिल्कुल नए स्टाइल का है, वहीं बड़े एलईडी टेल लैंप्स में और रिअर बंपर में रिफ्लेक्टर्स लगाए हैं। वहीं नेक्सन के डिजाइन के लोग पहले से ही मुरीद हैं। कार के फ्रंट में चौड़ा हनी-कॉम्ब ग्रिल के साथ एक क्रोम लाइन भी दी गई है, जिसे कंपनी का सिग्नेचर Humanity Line कहा जाता है। इसके अलावा यहां प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी डे-टाइम रनिंग (डीआरएल) लाइट लगाई गई है। बड़े एयरडैम कार की प्रोफाइल को सूट करते है।
 

इंटीरियर

Tata Nexon
एक्सयूवी300 के इंटीरियर की बात करें तो जो फोटोग्राफ्स सामने आई हैं, उनके मुताबिक इसका इंटीरियर और एक्सटीरियर SsangYong टिवोली से इंस्पायर्ड है। इसमें डुअल टोन ब्लैक और बेज कलर का डेश बोर्ड दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। वहीं सेंटर कंसोल में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल चैंबर एसी के साथ थ्री स्पोक स्टीयरिंग दिया गया है।

जबकि नेक्सन के इंटीरियर मॉडर्न है और स्टाइलिश डेशबोर्ड इसे खास बनाता है। इसमें भी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। डैशबोर्ड के एक हिस्से में ग्लॉसी प्लास्टिक फिनिश दिया गया है। नेक्सन के केबिन में प्रीमियम फीलिंग को बरकरार रखा गया है और इसके डैशबोर्ड के साथ सेंटर कसोल पर पियानो ब्लैक गर्निश इसे अट्रैक्टिव बनाती है। हालांकि इंटीरियर एक्सयूवी300 जैसा स्टाइलिश नहीं है, लेकिन निराश नहीं करता। नेक्सन में 350 लीटर का बड़ा बूट स्पेस है, जिसे रियर सीट को फोल्ड कर 690 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
 

एक्स्ट्रा फीचर

nexon
दोनों ही गाड़ियों में एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा क्लाइमेंट कंट्रोल, पार्किंग सेंसर्स के साथ रिवर्स कैमरा, डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड एक्सटीरियर मिरर, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, कीलैस एंट्री, पुशबटन स्टार्ट दोनों में कॉमन हैं। हालांकि एक्सयूवी 300 का डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, फोर डिस्क ब्रेक और टॉप एंड मॉडल में सात एयरबैग्स के साथ सनरूफ इसे यूनिक बनाते हैं। नेक्सन को हाल ही में सुरक्षा के लिहाज से ग्लोबल एनसीएपी 5 स्टार रेटिंग मिली है।

एक्सयूवी300 में डायमंड कट 17 इंट के टायर दिए गए हैं, जबकि नेक्सन में 16 इंच के टायर लगे हैं।    

इंजन

Mahindra XUV300
एक्सयूवी300 में 1.5 लीटर का मराजो वाला डीजल इंजन लगा है, जो 123 पीएस के साथ 300 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि पेट्रोल मॉडल में 1.2 लीटर का इंजन 130 पीएस की पॉवर और 160 एनएम का टॉर्क देता है।

वहीं नेक्सन में 1.5 लीटर का डीजल इंजन लगा है, जो 108 पीएस की पॉवर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का इंजन है, जो 108 पीएस की पॉवर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों ब्रांड्स 6 स्पीड मैनुअल और एमएटी गिअरबॉक्स के साथ आते हैं।
 
विज्ञापन

माइलेज

Mahindra XUV300 vs Tata Nexon
एक्सयूवी300 के माइलेज का अभी पता नहीं चला है, लेकिन माना जा रहा है कि वह नेक्सन के आसपास ही होगा। नेक्सन का पेट्रोल इंजन 17 से 20 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। जबकि डीजल इंजन 17.88 से 23.97 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं टाटा मोटर नेक्सन के हाइब्रिड वर्जन पर भी काम कर रही है, जो संभवतया 2019 या 2020 तक आएगी।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें