फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके पास है Mahindra की ये SUV, तो तुरंत करें डीलर से संपर्क, मुफ्त में होगी ठीक

Wed, 06 Nov 2019 07:12 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mahindra XUV300-1
विज्ञापन

महिंद्रा ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 को इस साल फरवरी में लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के साथ ही इस एसयूवी ने इस सेगमेंट में सनसनी मचा दी थी। सांगयोंग टिवोली पर बेस्ड इस एसयूवी में कई ऐसे फीचर दिये गए थे, जो इस सेगमेंट की एसयूवी में नदारद थे। वहीं महिंद्रा ने इस एसयूवी को रिकॉल किया है।

XUV300 के लिमिटेड बैच को रिकॉल

महिंद्रा ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि इस एसयूवी में कुछ दिक्कतें आ रही हैं, जिसके चलते इसे रिकॉल किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि XUV300 के लिमिटेड बैच को रिकॉल किया जा रहा है। कंपनी ने XUV300 के सस्पेंशन कंपोनेंट में खराबी बताई है, जिसका निरीक्षण करने के बाद उसे रिप्लेस किया जाएगा।

19 मई, 2019 तक बनी गाड़ियां रिकॉल

कंपनी के मुताबिक 19 मई, 2019 तक बनी सभी XUV300 को वापस बुलाया जाएगा। हालांकि कंपनी ने रिकॉल किए जा रहे वाहनों की संख्या का कोई खुलासा नहीं किया है। कंपनी के मुताबिक खराब पुर्जे को मुफ्त में बदला जाएगा। कंपनी इस रिकॉल के दायरे में आने वाले सभी ग्राहकों से भी सपंर्क साध रही है।

वेबसाइट पर जाचें

दरअसल महिंद्रा ने XUV300 के अगले हिस्से में मैक्फरसन स्ट्रट के साथ एंटी-रोल बाररियर सस्पेंशन सेटअप लगाया है, जबकि पिछला हिस्सा ट्विस्ट बीम सस्पेंशन के साथ कॉइल स्प्रिंग से लैस है। हालांरकि ये खुलासा नहीं हुआ है कि सस्पेंशन के हिस्से को बदला जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर जाकर भी जांचा जा सकता है कि आपका वाहन रिकॉल के दायरे में है या नहीं।

विज्ञापन

कीमत 8.1 लाख रुपये से शुरू

महिंद्रा XUV300 के 13 वेरियंट हैं और यह पांच पेट्रोल और आठ डीजल ट्रिम्स में आती है। XUV300 के पेट्रोल वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.1 लाख रुपये से 11.79 लाख रुपये तक है, जबकि डीजल वेरियंट की कीमत 8.69 लाख रुपये से 12.69 लाख रुपये तक है। XUV300 में 1.2-लीटर और 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन दिए गए हैं, महिंद्रा ने हाल ही में कार का एएमटी वेरिएंट भी लॉन्च किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें