महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के ट्रैक्टरों की त्योहारी सीजन में जबरदस्त खरीदारी हो रही है। भारतीय बाजार की बात करें तो अक्तूबर 2020 में महिंद्रा के कुल 45,588 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 44,646 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। यानी पिछले साल के मुकाबले इस अक्तूबर महीने में महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री में 2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
निर्यात की बात करें तो अक्तूबर 2020 में महिंद्रा ने अपने ट्रैक्टरों के कुल 970 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 787 ट्रैक्टरों का नियार्त किया था। पिछले साल के मुकाबले इस अक्तूबर महीने में कंपनी ने 23 फीसदी ज्यादा ट्रैक्टरों की भारत से बाहर बिक्री की है।
महिंद्रा के ट्रैक्टरों की कुल बिक्री भी बढ़ी है। अक्तूबर 2020 में महिंद्रा के कुल (घरेलू+ नियार्त) 46,558 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 45,433 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। यानी पिछले साल के मुकाबले इस अक्तूबर महीने में महिंद्रा के ट्रैक्टरों की कुल बिक्री 2 फीसदी बढ़ी है।
महिंद्रा ने सितंबर 2020 में ट्रैक्टर की बिक्री में 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 43,386 यूनिट्स की बिक्री की। सितंबर की बिक्री की तुलना में, अक्टूबर 2020 में महिंद्रा ट्रैक्टर ने 5.17 फीसदी की मासिक बढ़ोतरी दर्ज की है। बता दें कि अगस्त 2020 में, महिंद्रा ने 24,458 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। वहीं, कोरोवायरस वायरस महामारी के बावजूद, जून 2020 में, 10 फीसदी की बढ़त के साथ 36,544 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं, जुलाई में 27 फीसदी की बढ़ोतरी से कंपनी ने 25,408 यूनिट्स की बिक्री की थी।