महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस खबर की पुष्टि की है कि कंपनी नई थार पर काम कर रही है।
- फोटो : Mahindra & Mahindra
बता दें, नई थार की लीक तस्वीरों में वह पूरी तरह स्टीकर्स से ढ़की हुई थी, जिससे इसके एक्सटीरियर और इंटीरियरर्स को लेकर कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई। महिंद्रा ऑटोमोटिव की यह नई जनरेशन थार SUV पिछले हिस्से में लगे एमिशन टेस्टिंग डिवाइस जैसे उपकरण के साथ देखी गई।
बता दें, जो थार इस समय मार्केट में मौजूद है, उसमें 2.5-लीटर का CRDe डीजल इंजन मिलता है। जो 105 बीएचपी की पावर और 274 एमएन का टॉर्क जनरेट करता है। थार में स्टैंडर्ड 4 व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है।
हालांकि, इस कार के लांचिंग को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है यह 2020 में लांच की जाएगी। कंपनी ने इस साल फरवरी में इसका मोडिफाइड वर्जन महिंद्रा थार वॉन्डरलस्ट पेश किया था, जो देखने में काफी आक्रमक था।