फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा की इन खास SUV पर मिल रहा है 85000 रुपये तक का डिस्काउंट

Fri, 23 Aug 2019 02:44 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mahindra discount on SUV - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने ग्राहकों के लिए अपनी कुछ खास गाड़ियों पर अगस्त के इस महीने में कई अच्छे डिस्काउंट और ऑफर्स पेश किये हैं। इस समय ऑटो सेक्टर पर मंदी की मार पड़ी है ऐसे में ग्राहक इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। आइये जानते हैं किस गाड़ी पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट।

विज्ञापन

  महिंद्रा TUV 300

महिंद्रा अपनी लोकप्रिय SUV TUV 300 पर इस समय 71,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। TUV 300 की एक्स-शोरूम कीमत 8.43 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। यह गाड़ी 1.5 लीटर डीजल इंजन से लैस है।

महिंद्रा Marazzo

MPV सेगमेंट में महिंद्रा की Marazzo काफी पसंद की जा रही है इसकी कीमत 10.35 लाख रुपये से शुरू होती है। और यह 7/8 सीटर में मौजूद है। कंपनी इस गाड़ी पर 40,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है साथ ही एक रुपये में Insurance भी मिल रहा है।  
 

महिंद्रा XUV 500

SUV सेगमेंट में महिंद्रा की XUV 500 ग्राहकों की पसंदीदा गाड़ी है। कंपनी इस पर 85,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही हैं। इसकी कीमत 12.22 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 7 से 8 लोगों के बैठने की सुविधा है।
 

महिंद्रा Scorpio

महिंद्रा Scorpio पर इस समय 65,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है। यह दो डीजल इंजन ऑप्शन में है। एक लम्बे समय से Scorpio ग्राहकों की पसंदीदा गाड़ी बनी हुई है।

महिंद्रा Thar

महिंद्रा Thar एक खास वर्ग के लोगों को लुभाती है। फिलहाल कंपनी अपनि बिक्री को बढ़ाने के लिए थार पर 20,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। थार की कीमत 9.99 क्लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 2.5 लीटर का डीजल इंजन लागा है।
विज्ञापन

KUV 100 NEX

KUV 100 NEX कंपनी की सबसे छोटी कार है, फिलहाल इस पर पूरे 67000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। दिल्ली में इसकी कीमत 4.90 लाख रुपये से शुरू होती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें