फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ रही है दमदार Mahindra Scorpio नए अवतार में, लॉन्च से पहले वेरिएंट्स, फीचर्स का खुलासा, जानें डीटेल्स

Wed, 08 Apr 2020 05:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घरेलू निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) अपनी लोकप्रिय SUV कार Scorpio को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ लॉन्च करने वाली है। हालांकि Mahindra Scorpio BS6 की लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन नई Scorpio BS6 के वेरिएंट्स और फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है।
विज्ञापन
Mahindra Scorpio BS6 - फोटो : Mahindra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिंद्रा की वेबसाइट पर Scorpio BS6 की सारी डीटेल्स दर्ज की गई है। Mahindra Scorpio BS6 4 वेरिएंट- S5, S7, S9 और S11 में पेश की जाएगी। इस समय महिंद्रा स्कॉर्पियो BS4 मॉडल अन्य और दो वेरिएंट- S3 और S11 AWD में भी उपलब्ध है। कंपनी इन दोनों मॉडल्स को बंद कर रही है। अब S5 स्कॉर्पियो का एंट्री लेवल वेरिएंट बन गया है। 
विज्ञापन

Mahindra ने Scorpio के एंट्री लेवल वेरिएंट S3 को बंद करने के साथ ही इसका 2.5-लीटर डीजल इंजन भी बंद कर दिया है। यह इंजन 75bhp का पावर और 200Nm टॉर्क पैदा करता है। नई स्कॉर्पियो BS6 एसयूवी में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन दो तरह के पावर आउटपुट देता है- एक 280Nm टॉर्क के साथ 120bhp पावर और दूसरा 320Nm टॉर्क के साथ 40bhp पावर। 

S5 वेरिएंट में 120bhp पावर का इंजन मिलेगा जिसमें 5-स्पीड मैनुअल, जबकि अन्य वेरिएंट में 140bhp पावर का इंजन मिलेगा जिसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। इस इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प नहीं मिलेगा। 

फीचर्स
नई Scorpio BS6 के हर वेरिएंट में अलग-अलग फीचर्स मिलेंगे। S5 को छोड़कर हर वेरिएंट में प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलेंगे। टॉप वेरिएंट S11 में रिवर्स पार्किंग कैमरा, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हेडलाइट्स। हालांकि सुरक्षा फीचर्स हर वेरिएंट में मिलेंगे। 

सुरक्षा फीचर्स
सुरक्षा फीचर्स में डुअल एयरबैग्स, पैनिक ब्रेक इंडिकेशन, सीट बेल्ट रिमाइंडर्स, एबीएस, ऑटो डोर लॉकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इस एसयूवी में 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। 
विज्ञापन

कीमत
कंपनी ने नई Scorpio BS6 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लॉन्चिंग के समय ही इसकी कीमत सामने आएगी। स्कॉर्पियो BS4 की कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होती है। बीएस6 मॉडल की कीमत भी लगभग इतनी ही रहने की संभावना है। महिंद्रा ने XUV300 BS6 डीजल मॉडल के लॉन्चिंग के वक्त भी कुछ ऐसा ही किया था। नई Scorpio की बुकिंग लॉकडाउन खत्म होने के बाद जल्द शुरू होने की संभावना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें