फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एडवेंचर एडिसन को किया लॉन्च, जानें क्या है कीमत

Wed, 05 Apr 2017 08:05 AM IST
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
स्कॉर्पियो एडवेंचर
विज्ञापन
महिंद्रा ने बिना किसी ऐलान के स्कॉर्पियों का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। स्कॉर्पियो के एडवेंचर एडिशन की एक्स शोरुम दिल्ली में कीमत 13.10 लाख (टू व्हील ड्राइव) रुपये है। वहीं कंपनी ने फोर व्हील ड्राइव वाले वेरिएंट की कीमत 14.20 लाख रुपये रखी है। महिंद्रा ने इस कार की कीमत पिछली स्कॉर्पियो के टॉप मॉडल के मुकाबले 40,000 रुपये बढ़ा दी है।
विज्ञापन


एडवेंचर एडिशन में कंपनी ने गन मेटल वाला एलॉय व्हील दिया है। साथ ही कंपनी ने एसयूवी के कैबिन को बानाने में फॉक्स लेदर और ब्लू फैबरिक का प्रयोग किया है। कार में रिवर्स कैमरा दिया गया है जिसे कार के इनफोटेंमेंट सिस्मट के साथ कनेक्ट किया गया है। 

कंपनी ने इस लिमिटेड एडिशन को ड्यूअल टोन व्हाइट और सिल्वर कलर में उतारा है। इस कार में 2.2 लीटर का mHawk डीजल इंजन मौजूद है। कार में 5स्पीड वाला मैन्यूअल गियरबॉक्स लगा हुआ है। 
विज्ञापन


गौरतलब हो कि पिछली बार महिंद्रा ने केवल स्कॉर्पियो के लिमिटेट एडिशन की मात्र 1000 यूनिट की ही बाजार में उतारा था। इस बार कंपनी कार की कितनी यूनिट बाजार में उतारेगी इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। नई स्कॉर्पियो का मुकाबला बाजार में मौजूद टाटा सफारी, ह्युंडई क्रेटा और रेनो डस्टर से है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें