अगर इस महीने आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो महिंद्रा की तरफ से दिया जा रहा डिस्काउंट ऑफर आपके बड़े काम आ सकता है। दरअसल महिंद्रा इस महीने अपनी KUV100 NXT, Bolero, Scorpio, XUV300 और Alturas G4 पर भारी डिस्काउंट दे रही है। आज हम आपको इन गाड़ियों पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि, इससे पहले कि हम आगे बढ़ें यहां जानना जरूरी है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके अलावा यह अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकता है। इसलिए कार को खरीदने से पहले इस पर दिए जा रहे ऑफर का पास के डीलरशिप पर जाकर अच्छे से पता लगा लें।