तारीफ के साथ-साथ जैसल केपी को अपने इस काम के लिए जगह-जगह सम्मान भी मिल रहा है। हाल ही में केरला के कैलिकट स्थित इराम मोटर्स ने जैसल केपी को नई महिंद्रा मराज़ो गिफ्ट में दी है। जैसल को ये कार केरल के लेबर मिनिस्टर टी पी रामकृष्नन और इराम मोटर्स के चेयरमैन सिद्दिक अहमद के हाथों सौंपा गया।
जैसल को मिली ब्रांड न्यू महिंद्रा मराजो कार हाल ही लांच हुई थी। जिसकी कीमत 9.99 लाख रुपए एक्स-शोरूम रखी गई थी। महिंद्रा मराजो को कुल चाल वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें M2, M4, M6 और M8 शामिल है। बेस वेरिएंट M2 की कीमत शुरू होती है 9.99 लाख से जो टॉप-एन्ड वेरिएंट के लिए 13.90 लाख रुपए तक जाती है। ये सभी कीमतें एक्स शोरूम की हैं