कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें पियानो ब्लैक डैशबोर्ड दिया गया है। कार के सेंटर कंसोल में 7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ नीचे एचवीएसी कंट्रोल दिया गया है। कार में ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम दिया गया है। कार में तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील हैं जो ऑडियो, ब्लूटूथ टेलेफॉनिक और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाओं से लैस हैं।
कार की हेडलैम्प को भी काफी आकर्षक लुक देने की कोशिश की गई है। मराजो टवीन चैम्बर प्रोजैक्टर हेडलैम्प से लैस है। कार की शुरुआती कीमत 9,99,000 रुपये से शुरू होती है जो की एम 2 वैरियंट की कीमत है। कार के एम 4 वैरियंट की कीमत 10,95,00, एम6 की कीमत 12,40,000, वहीं एम 8 वैरियंट की कीमत 13,90,000 रखी गई है।