महिन्द्रा अब अपनी सभी कारों को अपडेट कर रही है, जिनमें महिन्द्रा स्कॉर्पियो, थार और महिन्द्रा एक्सयूवी 500 शामिल है। वहीं खबरें हैं कि स्कॉर्पियो और महिन्द्रा एक्सयूवी 500 में 2.0 लीटर का इंजन मिल सकता है। वहीं नया इंजन बीएस-6 मानकों को पूरा करने वाला होगा। वहीं इसका मिड लेवल वर्जन महिन्द्रा स्कॉर्पियो में लगाया जाएगा, जो 160 एचपी की पावर देगा।
Mahindra Scorpio Modified
नया 2.0 लीटर का इंजन महिन्द्रा स्कॉर्पियो और एक्सयूवी 500 में लगाया जाएगा, जो वर्तमान 2.2. लीटर एमहॉक सीरीज इंजन से 80 किग्रा कम वजनी होगा। वहीं नई एसयूवी में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक का फीचर भी मिलेगा। वहीं इसमें फोर व्हील ड्राइव का भी ऑप्शन मिलेगा।
नई जानकारियों के मुताबिक 2.0 लीटर का इंजन 3 वैरियंट में मिलेगा। इसका मिड वैरियंट 16 बीएचपी की पावर देगा, जो पुरानी स्कॉर्पियों से ज्यादा पावरफुल होगा। महिन्द्रा स्कॉर्पियो का वर्ततमान 2.2. लीटर का इंजन 120 और 140 बीएचपी का पावर देता है। वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 500 में 155 बीएचपी की पावर देता है।
नया 2.0 लीटर का इंजन का टार्क भी पुराने इंजन से ज्यादा होगा। जबकि वर्तमान 2.2 लीटर का इंजन 320 एनएम का टार्क देता है। नई स्कॉर्पियो का कोडनेम Z101 रखा गया है, जिसे महिन्द्रा के नॉर्थ अमेरिकन टेक्निकल सेंटर में डेवलेप किया गया है। इसी सेंटर में महिन्द्रा मराजो को भी डिजाइन किया गया है। वहीं नई स्कॉर्पियो का वजन पुरानी के मुकाबले हल्का होगा, क्योंकि इसकी इंजन में एलुमीनियम का इस्तेमाल ज्यादा किया गया है। नई स्कॉर्पियो इस साल के आखिर तक या अगले साल तक बाजार में आ जाएगी।