फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra e-XUV300 की रेंज का खुलासा, सिंगल चार्ज में चलेगी 370 किलोमीटर

Fri, 21 Feb 2020 06:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) मोटर शो में भविष्य में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों पर ध्यान आकर्षित किया गया था। इसमें इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोनॉमस कारें और उन्नत टेक्नोलॉजी शामिल थीं।
विज्ञापन
Mahindra e-XUV300  - फोटो : Mahindra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बारे के ऑटो एक्सपो का थीम था Explore the World of Mobility (एक्सप्लोर द वर्ल्ड ऑफ मोबिलिटी)। दो साल में एक बार होने वाला यह मोटर शो वाहन निर्माता कंपनियों के लिए अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और क्षमताओं के प्रदर्शन का उपयुक्त मंच था। ऑटो एक्सपो 2020 में कई शानदार Electric Vehicles (इलेक्ट्रिक वाहन) पेश किए गए। इन्हीं में से एक थी Mahindra and Mahindra की इलेक्ट्रिक एसयूवी कार  e-XUV300। 
विज्ञापन

रेंज

एक मीडिया रिपोर्ट में इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra eXUV300 की रेंज का खुलासा किया गया है। यह एसयूवी कार फुल चार्ज होने पर अधिकतम 370 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। 

पावरट्रेन

महिंद्रा की लोकप्रिय Sub-Compact SUV (सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी) XUV300 में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का इस्तेमाल किया गया है। e-XUV300 एसयूवी में 350V और 380V पावरट्रेन का विकल्प मिलेगा। 

बैटरी

महिंद्रा eXUV300 इलेक्ट्रिक SUV महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (MESMA) प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें एलजी केम लिथियम-आयन बैटरी दी गई हैं। 
विज्ञापन

फीचर्स

e-XUV300 में बंद ग्रिल और रैपराउंड हेडलैम्प्स दिए गए हैं। कार में हेडलाइट्स के आसपास और बम्पर पर नीले रंग है। इसमें ए और सी-पिलर्स को काले रंग, जबकि बी-पिलर्स को ग्रे रंग का रखा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें