फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का महिंद्रा डिफेंस के साथ करार: भारतीय सेना के लिए 1300 विशेष वाहन बनाएगी

Mon, 22 Mar 2021 05:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह रक्षा उद्योग की स्वदेशी विनिर्माण क्षमताओं को प्रदर्शित करने वाली एक प्रमुख परियोजना है और सरकार के 'आत्मानिभर भारत अभियान' और 'मेक इन इंडिया' की पहल में एक और मील का साबित होगी। 
विज्ञापन
indian military car - फोटो : For Representation Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्रालय ने आज भारतीय सेना को 1,300 लाइट स्पेशलिस्ट वाहनों की आपूर्ति के लिए महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स लिमिटेड (MDSL) के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के अनुसार 1,056 करोड़ रुपये का यह अनुबंध सरकार की मेक इन इंडिया पहल को और बढ़ावा देगा। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत खरीदे जाने वाले वाहनों को सेना के इस्तेमाल के लिए शामिल करने का काम चार साल में पूरा करने की योजना है। 

लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल एक मॉडर्न युद्धक वाहन (फाइटिंग व्हीकल) है। इसे मीडियम मशीन गन्स, ऑटोमैटिक ग्रेनेड लॉन्चर्स के साथ-साथ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों की गाड़ी के लिए विभिन्न फाइटिंग यूनिट्स के लिए अधिकृत किया जाएगा। 
 

लाइट स्पेशलिस्ट वाहन स्वदेशी रूप से एमडीएसएल द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। ये लड़ाकू वाहन छोटे हथियारों के हमले के खिलाफ चौतरफा सुरक्षा के साथ बेहद चुस्त हैं। ये छोटे स्वतंत्र टुकड़ियों की मदद करेंगे जिन्हें अपने जरूरत के हिसाब से अपने ऑपरेशनल एरिया में इस हथियार के प्लेटफॉर्म को संचालित करने की जरूरत है। 
विज्ञापन

यह रक्षा उद्योग की स्वदेशी विनिर्माण क्षमताओं को प्रदर्शित करने वाली एक प्रमुख परियोजना है और सरकार के 'आत्मानिभर भारत अभियान' और 'मेक इन इंडिया' की पहल में एक और मील का साबित होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें