अगर आपके घर में बाइक स्कूटर के लिए पार्किंग की जगह नहीं है, तो देश की एसयूवी निर्माता कंपनी मंहिद्रा एंड महिंद्रा ने एक शानदार जुड़ा सुझाया है। प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिये बेहद खतरनाक है। सालों से पर्यावरण विशेषज्ञ प्लास्टिक उत्पादों पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं।
सरकार के अलावा देश के कई स्वयं सेवी संगठऩ और कंपनियां प्लास्टिक के रिसाइकल को लेकर जागरूकता की मुहिम चला रही है। महिंद्रा ग्रुप भी इन्हीं में से एक है। कंपनी के चैयरमैन आनंद महिंद्रा ने हाल ही में एक ट्विट करके अपने ऑफिस में प्लास्टिक की बॉटल्स पर बैन लगाने का फैसला किया है। वहीं उन्होंने प्लास्टिक को दोबारा से उपयोग में लाने का अनोखा तरीका भी बताया है, जिसके बाद उनके इस तरीके की लोग सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल में लोग बाइक-स्कूटर की पार्किंग को लेकर बेहद परेशान रहते हैं। वहीं बरसात में तो बाहर खुले में पार्किंग करने से जंग लगने और इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स खराब होने का खतरा रहता है। वहीं उन्होंने हाल ही में एक ट्वीट किया “मैं अपने ऑफिस में प्लास्टिक की बोतलों पर प्रतिबंध लगा रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि हमारे आसपास यह कई प्लास्टिक उत्पादों पर लागू हो सकता है। लेकिन ये देख कर अच्छा लग रहा है कि रिसाइक्लिंग के लिए लोग क्रिएटिव हो रहे हैं।”
उन्होंने बड़ी प्लास्टिक की टंकी का फोटो ट्वीट किया, जिसमें एक बाइक और एक स्कूटी खड़ी थी। धूप-बारिश से बचने के लिये किसी ने क्रिएटिविटी दिखाकर टंकी को बड़े सलीके से काटा और बाइक-स्कूटी खड़ी करने के लिये जगह बनाई और कवर्ड पार्किंग तैयार कर दी।
वहीं उनके ट्वीट पर कुछ लोगों ने मजाक भी उड़ाया, तो कई ने प्लास्टिक के रिसाइकिल और दोबारा इस्तेमाल नहीं करने की कसम खाते हुए कई ऐसे फोटो ट्वीट किये, जिसमें बेकार प्लास्टिक को फिर से अनूठे ढंग से उपयोग करते दिखाया गया।