फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, राजस्थान में 1.28 लाख वाहन जब्त, 5 करोड़ का जुर्माना

Tue, 12 May 2020 01:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लॉकडाउन में दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर लाखों वाहन चालकों को दंड भुगतना पड़ा है। राजस्थान पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 1.28 लाख वाहन जब्त किए हैं। 
विज्ञापन
कार का चालान करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पुलिस ने कोरोना वायरस की वजह से लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान नियमों को ताक पर रखने वालों पर कुल 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : लॉकडाउन 3.0 के दौरान चलानी है गाड़ी? तो यहां जानें हर अहम सवालों के जवाब
Trending Videos

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) बीएल सोनी ने भी कहा कि राज्य में लगभग 14,400 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 

लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करने पर 5,600 से अधिक लोगों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  

उन्होंने कहा कि 'कोरोना वॉरियर्स' पर हमले के सिलसिले में 409 लोगों को गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया है। ये 'कोरोना वॉरियर्स' कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे डॉक्टर, पैरामेडिक्स और अन्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ता हैं। 

पुलिस ने अब तक सोशल मीडिया के दुरुपयोग के लिए 199 मामले दर्ज किए हैं और 280 "असामाजिक" तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

सोनी ने कहा कि पुलिस कालाबाजारी करने वालों पर भी नजर रख रही है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी में लिप्त दुकानदारों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 121 मामले दर्ज किए गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें