ड्यूक 125 के फ्रंट में 300 एमएम का डिस्क ब्रेक दिया और रियर में 230 एमएम का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं बाइक के रियर में 10-स्टेप अडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन भी मौजूद है। बाइक में कंपनी ने 124.7 सीसी का लिक्विड कूलड सिंगल सिलेंडर DOHC इंजन दिया है।
जो 9,250 आरपीएम पर 14.5 एचपी की पावर और 8000 आरपीएम पर 12 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। ड्यूक 125 बाजार में 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ मौजूद है। गौरतलब हो, 125सी सेगमेंट में यह सबसे दमदार बाइक है। जो कीमत में भी किफायती है। बात करें, कीमत की तो ड्यूक 125 को 1.18 लाख रुपए में बाजार में उतारा गया है।