KTM 250 Duke BS6 Vs 2020 Yamaha FZ 25 BS6
- फोटो : Amar Ujala
भारत में KTM ने अपनी BS6 250 Duke को लॉन्च कर दिया है। इस नेकेड मोटरसाइकिल में अपग्रेड इंजन के साथ फ्रेश लुक दिया गया है। कंपनी ने इसे नए डार्क गेलवानो और सिल्वर मैटेलिक कलर वेरिएंट में उतारा है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला 2020 Yamaha FZ 25 से है, जिसे हाल ही में यामाहा ने लॉन्च किया है। ये दोनों ही मोटरसाइकिलें 250 सीसी सेगमेंट में आती हैं। आज हम आपको इन दोनों ही बाइक्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं इन दोनों ही बाइक्स के फीचर्स पर एक नजर,