फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी खबर! भारत में 1 जनवरी से महंगी हो सकती हैं Kia Sonet और Seltos- मीडिया रिपोर्ट्स

Sun, 13 Dec 2020 02:14 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kia Seltos UVO - फोटो : kia
विज्ञापन

किया मोटर्स (Kia Motors) अपनी Kia Sonet और Seltos की कीमतों को बढ़ाने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी एक जनवरी इन कारों की कीमतों को बढ़ा देगी। हालांकि, अभी कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी Kia Carnival MPV की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं करेगी। बता दें कि भारतीय बाजार में Kia अपनी तीन कारों की बिक्री करती है। 

विज्ञापन

Kia Motors India ने अपनी Sonet को इस साल सितंबर महीने में लॉन्च किया था। तब से अब तक में कंपनी ने इसकी इंट्रोडक्ट्री कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। वहीं, Seltos की कीमतों में कंपनी ने जनवरी 2020 में बढ़ोतरी की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो लागत में आ रहे ज्यादा खर्च के कारण कंपनी इन कारों की कीमतों को बढ़ा रही है।

Kia Sonet बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी

इससे पहले किया मोटर्स इंडिया की Kia Sonet ने एक और रिकॉर्ड पार कर लिया। इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को 50,000 से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। कंपनी ने Sonet की बुकिंग 20 अगस्त 2020 से शुरू की थी, जिसके बाद से इसे ग्राहकों का बंपर साथ मिला है। एक औसत के मुताबिकSonet की गाड़ियों की हर तीन मिनट में दो बुकिंग हो रही है। किया मोटर्स के तहत 60 फीसदी बुकिंग 1.0 टर्बो पेट्रोल और 1.2 पेट्रोल मॉडलों की हुई है। वहीं, 40 फीसदी बुकिंग इसके डीजल मॉडल की हुई है। बता दें कि किया मोटर्स इंडिया ने अपनी Sonet को 18 सितंबर 2020 को भारत में लॉन्च किया था। सितंबर महीने में कंपनी ने भारतीय बाजार में इसके 9,266 यूनिट्स को डिस्पैच किया था। इस गाड़ी की बंपर मांग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के महज 12 दिनों के अंदर ही यह बेस्ट सेलिंग एसयूवी बन गई थी।
 
विज्ञापन

किआ सोनेट तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है। सोनट में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (117 बीएचपी की पावर और 172 एनएम टॉर्क) के साथ डुअल-क्लच AT, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (81 बीएचपी की पावर और 115 एनएम टॉर्क) के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5-लीटर डीजल इंजन 113 बीएचपी की पावर और 250 एनएम के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। वेन्यू में मिलने वाली नई फीचर iMT सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सोनेट में भी मिलेगी। किआ सोनेट में डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर का विकल्प मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें