फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Seltos डीजल के फ्यूल पंप में आई खराबी, कंपनी ने बदलने के लिए शुरू किया कैंपेन

Thu, 19 Nov 2020 02:57 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kia Seltos UVO - फोटो : kia
विज्ञापन

किया मोटर्स इंडिया (Kia Motors India) ने बड़ी खामोशी से अपनी Seltos के डीजल मॉडल को रिकॉल किया है। कंपनी ने यह फैसला इन यूनिट्स में फ्यूल पंप की संभावित खराबी के चलते लिया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस रिकॉल की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन टेक्निकल सर्विस बुलेटिन में यह बात सामने निकल कर आई है। 

विज्ञापन

दरअसल 5 अक्तूबर 2020 के एक डाक्युमेंट से यह खुलासा हुआ है, जहां Kia ने Seltos के सभी डीजल यूनिट्स को रिकॉल किया है। रिकॉल को आसान भाषा में समझें तो कंपनी अपनी गाड़ियों में आई खराबी को मरम्मत करने के लिए वापस मंगाती है, और फिर ठीक करने के बाद ग्राहकों को वापस लौटा देती है। 

Kia ने 1 अक्तूबर 2019 से 13 मार्च 2020 तक की अवधि में बने Seltos के डीजल मॉडल को रिकॉल किया है। कंपनी के बुलेटिंग में इन यूनिट्स के फ्यूल पंप में आई खराबी की जांच और उसे बदलने की बात कही गई है। रिकॉल की गईं गाड़ियों में अगर खराब आइटम को बदला जाता है, तो इसका ग्राहकों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं, जिन यूनिट्स में खराबी नहीं मिलती उनके फ्यूल पंप को नहीं बदला जाएगा। कंपनी के आधिकारिक डीलर ग्राहकों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

Kia Seltos के महज 14 महीनों के अंदर बिके 1.25 लाख यूनिट्स

इससे पहले हाल ही में Kia Seltos ने एक नया मील का पत्थर हासिल किया है। Kia Motors ने लॉन्च से महज 14 महीनों के अंदर ही अपनी Kia Seltos के 1.25 लाख यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री कर दी है। 

भारतीय बाजार में Kia Seltos की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 17.34 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि Kia Seltos भारत में Kia Motors की पहली गाड़ी थी। इसे भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त साथ मिला है। यह अपने सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें