फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7.33 लाख रुपए की कार को बना दिया Ferrari जैसा, RTO ने कर दी सीज

Tue, 26 Dec 2017 10:18 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mitsubishi Lancer
विज्ञापन
कुछ समय पहले हमने अपने पाठकों को बताया था कि केरल में किस तरह एक मारुति बलेनो को मर्सिडीज जैसा बना दिया था, हालांकि उसे आरटीओ ने सीज कर दिया था। अब इस प्रकार का एक और मामला सामने आया है। केरल के मोटर वाहन विभाग ने मित्सुबिशी लेंसर कार को इसलिए सीज कर लिया क्योंकि इसे फरारी जैसा मोडिफाई किया गया था।
विज्ञापन


पढ़ें: एलीट i20 और Baleno को टक्कर देने आ रही टाटा की ये कार, ये होगी कीमत 

यह कार थिरुनावाया के रहने वाले राशिद की थी। आरटीओ ने कार को वापस उसी लुक में लाने के लिए राशिद को 15 दिन का समय दिया है। अगर वह ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उनपर भारी जुर्माना लगाया जाएगा, साथ ही कार का रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल कर दिया जाएगा। 

मोडिफाई करते हुए मित्सुबिशी लेंसर में नया फ्रंट बंपर, मोडिफाई हुड, नया रियर बंपर, बड़ा स्पॉइलर लगाया गया था। इंजन में कोई बदलाव किया गया या नहीं इसका खुलासा नहीं हुआ है।  बताते चलें कि बिना RTO की अनुमति के वाहन में किसी प्रकार का बदलाव कराना गैर कानूनी है और पुलिस इस आधार पर भी कार्रवाई कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें