फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल पर जा रहा था युवक, पुलिस ने काट दिया 2000 रुपये का चालान

Tue, 09 Oct 2018 01:55 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bicycle challan
विज्ञापन
बिना हेलमेट के बाइक चलाने को लेकर तो अक्सर चालान काट दिया जाता है लेकिन क्या होगा अगर आप साइकिल लेकर निकलें और ट्रैफिक पुलिस आपसे फाइन वसूल लें कि आपने  हेलमेट क्यों नहीं पहना है। अभी तक तो ऐसे किस्से हम सिर्फ कहानियों में सुना करते थे। लेकिन केरल के एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने इस किस्से को हकिकत में बदल दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, केरल में ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने साइकिल सवार को तेज साइकिल चलाने व बिना हेलमेट के निकलने पर 500 रुपये देने को कहा। और साइकिल सवार के सवाल करने पर उसे यह रुपये बतौर फाइन बताए गये।  इस सारे कारनामें का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पीड़ित अपनी कहानी बता रहा है।

केरल के रहने वाले इस साइकिल सवार का नाम कासिम है जिसके मुताबिक ट्रैफिक पुलिस ने उसे हाइवे पर रोक लिया और तेज गति से साइकिल चलाने पर 2000 रुपये का फाइन भरने को कहा। कासिम की रोजाना कमाई मात्र 400 रुपये है। ऐसे में 2000 रुपये उसके लिए बहुत बड़ी रकम थी। उसने  पुलिस वाले से जब पैसे ना होने की बात कही तो वह भड़क गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

mumbai traffic police
और उसकी तलाशी लेने लगा। कासिम की जेब से 500 रुपये मिलने पर रख लिए। इस वसूले गए फाइन की बाकायदा पुलिस वाले ने पावती भी दी। जिससे यह साबित हो सका कि पुलिस वाले ने कासिम से फाइन लिया है। अब इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि कासिम को जो पावती दी गई है उस पर जो रजिस्ट्रेशन नंबर है वह किसी स्कूटर का है और किसी महिला के नाम पर दर्ज है।   

फिलहाल ,इस सारी घटना का विडियो कासिम ने सोशल मीडिया पर डाल दिया और यह बात चारों तरफ फैल गई। और जिले के मुख्य पुलिस अधिकारी इस सारे घटनाक्रम पर जांच कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें