फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kawasaki की मोटरसाइकिलों की महंगी हो गई कीमतें, पढ़ें नई प्राइस लिस्ट

Fri, 25 Dec 2020 04:16 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

Kawasaki India (कावासाकी इंडिया) के ग्राहकों के लिए एक निराश करने वाली खबर है। दरअसल कंपनी अपनी मोटरसाइकिलों की कीमतों को एक जनवरी 2021 से बढ़ा रही है। कंपनी ने अपनी मोटरसाइकिलों की नई कीमतों का एलान भी कर दिया है। जापान की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता ने अपने मोटरसाइकिलों की कीमतों को 10,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक महंगा कर दिया है। कंपनी ने अलग-अलग मॉडलों के हिसाब कीमतों को बढ़ाया है।

विज्ञापन


कंपनी ने अपनी KLX रेंज की डर्ट बाइक्स की कीमतों को नहीं बढ़ाया है। इसके अलावा कंपनी की फ्लैगशिप बाइक Ninja H2 की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि Kawasaki के अलावा Hero MotoCorp और Jawa Motorcycles जैसी दोपहिया निर्माता अपने वाहनों की कीमतों के एक जनवरी 2021 से बढ़ाने जा रही हैं।

ऐसे में अगर आप Kawasaki की मोटरसाइकिलों को मौजूदा कीमतों में खरीदना चाहते हैं, तो आपको इनकी खरीदारी 31 दिसंबर 2020 से पहले करनी होगी। हम आपको Kawasaki की उन सभी मोटरसाइकिलों के नाम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमतों को कंपनी अगले महीने से महंगा करने जा रही है। इसके अलावा हम आपको इन बाइक्स की पुरानी और नई कीमतों के बारे में भी बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Kawasaki Z650    

  • पुरानी कीमत- 5,94,000 रुपये
  • नई कीमत- 6,04,000 रुपये
  • कितनी महंगी हुई बाइक- 10,000 रुपये


Kawasaki Vulcan    

  • पुरानी कीमत- 5,79,000 रुपये
  • नई कीमत- 5,94,000 रुपये
  • कितनी महंगी हुई बाइक- 15,000 रुपये


Kawasaki Versys 650    

  • पुरानी कीमत- 6,79,000 रुपये
  • नई कीमत- 6,94,000 रुपये
  • कितनी महंगी हुई बाइक- 15,000 रुपये


Kawasaki Ninja 650    

  • पुरानी कीमत- 6,24,000 रुपये
  • नई कीमत- 6,39,000 रुपये
  • कितनी महंगी हुई बाइक- 15,000 रुपये


Kawasaki W800    

  • पुरानी कीमत- 6,99,000 रुपये
  • नई कीमत- 7,09,000 रुपये
  • कितनी महंगी हुई बाइक- 10,000 रुपये


Kawasaki Z900    

  • पुरानी कीमत- 7,99,000 रुपये
  • नई कीमत- 8,19,000 रुपये
  • कितनी महंगी हुई बाइक- 20,000 रुपये


Kawasaki Ninja 1000 SX

  • पुरानी कीमत- 10,89,000 रुपये
  • नई कीमत- 11,04,000 रुपये
  • कितनी महंगी हुई बाइक- 15,000 रुपये

Kawasaki Versys 1000
  • पुरानी कीमत- 10,99,000 रुपये
  • नई कीमत- 11,19,000 रुपये
  • कितनी महंगी हुई बाइक- 20,000 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें