Auto Expo 2020 में दिग्गज टायर निर्माता JK Tyre ने अपनी नई 'स्मार्ट टायर' रेंज को लॉन्च कर दिया है। JK Tyre इस सेक्टर में पहली कंपनी है जिसने स्मार्ट टायर्स टेक्नोलॉजी को लॉन्च किया है। इस टायर में क्लाउड बेस्ड मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम्स (TPMS) के साथ लगे सेंसर्स के जरिए स्मार्ट टायर में हर छोटे अंतराल में मॉनिटरिंग होगी, जिससे सिस्टम आपके गाड़ी में लगे टायर के मेंटेनेंस का ख्याल रखेगा। इसमें लगे सेंसर्स कंपनी के स्वदेशी TREEL Care ऐप और Web Page जैसे कई डिजिटल प्लेटफार्मों के जरिए टायर की स्थिति का अपडेट देते रहेंगे।
स्मार्ट टायर तकनीक की मदद से किसी भी खराबी का जल्द पता चल सकेगा। इसके अलावा उन परेशानियों से कैसे बचा जाए इसकी जानकारी भी सिस्टम देगा। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक की मदद से आपको 4 से 5 फीसद ज्यादा माइलेज मिलेगी। इसके अलावा इससे कॉर्बन इमिशन में कमी आएगी जिससे प्रदूषण भी कम होगा।
स्मार्ट टायर की मदद से टायर के सभी कंडीशन्स को मॉनिटर किया जा सकता है। इससे टायर की प्रेशर से लेकर तापमान तक की जानकारी रियर टाइम में मिलेगी। इस स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए इकठ्ठा की गई जानकारी को ग्राहक एक मोबाइल एप पर ब्लूटूथ के जरिए अपने स्मार्टफोन पर देख सकेंगे। यह जानकारी ग्राहकों को रीयल-टाइम पर मिलेगी। इसके अलावा सेंसर की मदद से आप यह भी पता लगा सकेंगे कि टायर में कितनी प्रेशर रखना चाहिए। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक से न केवल बेहतर माइलेज मिलेगा बल्कि, इससे सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
स्मार्ट टायर तकनीक का इस्तेमाल ग्राहक अपनी कार से लेकर बाइक, ट्रक और बसों में भी कर सकते हैं। यह तकनीक हल्के वाहनों से लेकर भारी वाहनों तक के लिए शानदार विकल्प है। के साथ अनुकूल है। स्मार्ट टायर कार्स के लिएए तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें स्मार्ट टायर सेंसर कार किट: वाल्व, एमट्रैक स्मार्ट सेंसर कार और ट्रक किट: वाल्व और एमपावर स्मार्ट सेंसर कार किट: वाल्व शामिल है। वहीं, बाइक के लिए इसमें दो वैरिएंट्स है जिनमें स्मार्ट टायर सेंसर बाइक किट: बेल्ट और एमट्रैक स्मार्ट सेंसर बाइक किट शामिल है।