कॉन्सेप्ट कार की स्टाइलिंग के बारे में बात करें, तो इसमें आपको बोल्ड और एग्रेसिव डिजाइन मिलेगा। इसके फ्रंट में एलईडी प्रॉजेक्टर हेडलैम्प्स दिए गए हैं। वहीं, इसके रियर में Wagoneer बैजिंग दिखाई देगी। ऑफ रोडिंग सफर के लिए इसमें 24 इंच के मल्टिस्पोक व्हील्स दिए गए हैं। इसमें पुराने मॉडल जैसा ही फ्लैट रियर और साइड प्रोफाइल मिलेगा।
इसमें 7 इंच का इंफोटेंटमेंट डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 12.3 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और 12.1 इंच का टचस्क्रीन सेंट्रल कंसोल दिया गया है। कार के इंटीरियर में रियर की तरफ 3 डिजिटल स्क्रीन दिए गए हैं। बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें McIntosh ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो 23 स्पीकर्स और 24 चैनल एम्प्लिफायर के साथ आता है।
Jeep अपनी Wagoneer का प्रोडक्शन जल्द शुरू कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसकी प्रोडक्शन को अगले साल से शुरू कर सकती है। बता दें कि इसे मिशिगन के FCA वॉरेन प्लांट में बनाया जाएगा।
Jeep Wagoneer के लॉन्च होने के बाद इसका सीधा और कड़ा मुकाबला Land Rover Range Rover और Cadillac Escalade से होगा।