इंजन और परफॉर्मेंस
इसके BS6 कंप्लाइंट मॉडल के पावर आउटपुट में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पावर के लिए 2.0-लीटर का मल्टीजेट II डीजल इंजन दिया गया है। इसका ऑयल बर्नर इंजन 170 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 1.4-लीटर का मल्टीएयर पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलता है। इसका इंजन 161 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है। अपडेट्स की बात करें तो इसके डीजल मोटर में अब AdBlue ट्रैंक शामिल किया गया है जो इंजन को साफ करने के लिए यूरिया का इस्तेमाल करता है।
फीचर्स
Jeep Compass के फीचर्स की बात करें तो अब इसके सभी वेरिएंट्स में स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम और क्रूज कंट्रोल बतौर स्टैंडर्ड मिलेगा। Jeep Compass के Limited Plus वेरिएंट में अब नए डिजाइन वाले 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं, बाकी सारे वेरिएंट्स में 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
सेफ्टी फीचर्स
Jeep Compass के सुरक्षा के लिए एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, फ्रिक्वेंसी डैंप्ड सस्पेंशन (FSD), चार डिस्क ब्रेक्स के साथ कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।
ड्राइविंग सिस्टम
Jeep Compass में चार टेरेन मोड्स के साथ ऑल व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम दिया गया है।
राइडिंग मोड्स
Jeep Compass में बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए Auto, Sand, Mud और Snow जैसे राइडिंग मोड्स दिए गए हैं।