फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota ने Suzuki को बताया भारतीय बाजार का 'मास्टर', कहा- उनसे सीखने की जरूरत

Thu, 26 Oct 2017 12:31 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
toyota
विज्ञापन
जापान की ऑटोमेकर कंपनी टोयोटा ने कहा है कि भारतीय बाजार की बात की जाए तो Suzuki यहां की 'मास्टर' कंपनी है और टोयोटा को उसका 'स्टूडेंट' बनकर सीखने की जरूरत है। इस साल की शुरुआत में इन दोनों दिग्गज कंपनियों ने प्रोडक्ट व कॉम्पोनेंट की सप्लाई के अलावा पर्यावरण, सुरक्षा व सूचना प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर काम करने की योजना बनाई थी। 
विज्ञापन


सुजुकी की भारतीय यूनिट मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। भारत के पैसेंजर व्हीकल सेग्मेंट में इसका 50 फीसदी कब्जा है। कंपनी ने 2020 तक 2 मिलियन यूनिट बेचने का टारगेट रखा है। पिछले वित्त वर्ष मारुति सुजुकी ने 1.5 लाख यूनिट का आंकड़ा पार कर लिया था। 

पढ़ें: अब नहीं खरीद पाएंगे टोयोटा की Camry Hybrid कार, 19 kmpl का देती थी माइलेज

टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के सीईओ (एशिया, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका) हिरोयुकी फुकुई ने कहा, "इस तरह सुजुकी भारत की मास्टर है और टोयोटा उनसे बहुत कुछ सीख सकती है। वो टीचर हैं और हम स्टूडेंट।" उन्होंने कहा की भारत में काफी उग्र प्रतिस्पर्धा है। सुजुकी भारत में लंबे समय से है और वो यहां के बाजार व ग्राहकों को अच्छी तरह समझ चुके हैं। 
विज्ञापन


सुजुकी के साथ टोयोटा की साझेदारी पर हिरोयुकी फुकुई ने कहा, "हमने सिर्फ सहयोग की घोषणा की है, लेकिन हम एक निष्कर्ष बनाने में जल्दबाजी नहीं करेंगे। ताकि हम एक दूसरे को जान सकें कि टोयोटा क्या करना चाहती है, सुजुकी क्या करना चाहेगी। जोकि एक अच्छी बात है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें