फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान के मंत्री की Nissan Motors के पूर्व प्रमुख घोसन से अपील- वापस लौटें और अदातल में पक्ष रखें

Thu, 09 Jan 2020 04:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Carlos ghosn
विज्ञापन
जापान की न्याय मंत्री ने भगोड़े कारोबारी और Nissan Motor Company (निसान मोटर कंपनी) के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन से जापान वापस आने और अदालत में अपना पक्ष रखने का बृहस्पतिवार को आग्रह किया।
विज्ञापन


पिछले महीने जापान से फरार होने के बाद घोसन ने बुधवार को पहली बार बेरूत में संवाददाता सम्मेलन किया। घोसन ने जापान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है इसलिए उन्हें फरार होना पड़ा।  घोसन पर जापान में वित्तीय अनियमितता का मुकदमा चल रहा है। वह जमानत पर थे और वहां से वह फरार हो गए। फिलहाल, वह लेबनान में हैं।

जापान की न्याय मंत्री मसाको मोरी ने घोसन के दावों को "बेबुनियाद" बताया। उन्होंने जोर दिया कि घोसन के दावे "उनके जापान से फरार होने को उचित नहीं ठहरा सकते हैं।" मोरी ने कहा , "यदि घोसन को अपने मामले में कुछ कहना है तो उन्हें जापानी अदालत में अपनी दलील पेश करनी चाहिए और उसके पक्ष में ठोस साक्ष्य पेश करने चाहिए।"

न्याय मंत्री ने कहा, "यदि घोसन निर्दोष होने का दावा करते हैं तो उन्हें जापान की न्यायिक प्रणाली के तहत मुकदमे का सामना करना चाहिए और अपने दावों के संबंध में सबूत पेश करना चाहिए।" 
विज्ञापन

घोसन का बयान 
हालांकि 65-वर्षीय घोसन ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि "अब वो कभी भी जापान की पक्षपातपूर्ण न्यायिक व्यवस्था के कैदी बन कर नहीं रहेंगे, जहां दोष को बस मान किया जाता है, जहां अनियंत्रित भेदभाव है और जहां मूल मानवाधिकारों से वंचित रखा जाता है।" उन्होंने यह भी कहा, "मैं न्याय से भागा नहीं हूं। मैं अन्याय और राजनीतिक उत्पीड़न से बच कर निकल गया हूं।"

जापान की मीडिया के अनुसार, घोसन एक बक्से में छिपकर प्राइवेट जेट से ओसाका से इस्ताम्बुल गये। वहां से वह 30 दिसंबर को बेरूत पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें