फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले तीन साल में 13.5 अरब डालर निवेश करेगी जेएलआर

Mon, 25 Jun 2018 03:36 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jaguar Land Rover
विज्ञापन

टाटा के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की अगले तीन साल में लगभग 1.2 लाख करोड़ रुपये (13.5 अरब पौंड) निवेश की योजना है। कंपनी यह निवेश नये मॉडलों, प्रौद्योगिकी विकास तथा क्षमता बढ़ाने में करेगी।

विज्ञापन


जेएलआर ने निवेशकों को एक प्रस्तुति में कहा है कि वह वित्त वर्ष 2024 तक चार नये माडल पेश करेगी जिससे उसके पोर्टफोलियो में वाहनों की संख्या मौजूदा 12 से बढ़कर 16 हो जाएगी। इस दौरान कंपनी 99 अलग-अलग ‘उत्पाद कार्रवाई’ पर काम करेगी।

इसके अनुसार प्रस्तावित निवेश नये मॉडलों, प्रौद्योगिकी, क्षमता विस्तार में किया जाएगा। इसके साथ ही वह नये प्लेटफार्म ‘एमएलए’ और विद्युतवाहन पर भी काफी निवेश कर रही है। कंपनी ने कहा है कि मोड्यूलर लोंगीट्यूडिनल आर्किटेक्चर (एमएलए) को 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें