Jaguar Land Rover Jaguar XE Launch
- फोटो : AmarUjala
ब्रिटिश लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी Jaguar Land Rover ने देश में अपनी नई सेडान कार लॉन्च की है। Jaguar XE सेडान कार में कई नए शानदार फीचर दिए गए हैं। कंपनी ने इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है।
Jaguar XE में 25.4 इंच का टचप्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड ञटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करेगा। वहीं इसमें वायरलेस चार्जिंग, एयर क्वॉलिटी सेंसर, नेविगेशन प्रो, ड्राइवर सीट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाइमेट सेटिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें वाईफाई हॉटस्पॉट का भी फीचर मिलेगा।
नई Jaguar XE दो वेरियंट S और SE में मिलेगी और डीजल और पेट्रोल दोनों में आएगी। इसमें 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 250 पीएस की पावर और 365 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन 179 पीएस की पावर और 430 एनएम का टॉर्क देगा।
कंपनी ने इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 44.98 लाख रुपये रखी गई है। इसके XE वेरियंट की शुरुआती कीमत 44.98 लाख रुपये, XF वेरियंट की कीमत 49.78 लाख रुपये, F-PACE की कीमत 63.78 लाख रुपये, XJ की कीमत ₹ 111.30 लाख रुपये और F-TYPE की शुरुआती कीमत 90.93 लाख रुपये होगी। Jaguar XE के नए वर्जन में फ्रंट और रिअर बंपर, फुल एलईडी हेडलैंप्स, 'J' ब्लेड सिग्नेचर एलईडी रनिंग लाइट्स, हाई-लाइन टेल लाइट्स, एनिमेटेड डायरेक्शनल इंडीकेटर्स भी मिलेंगे।