जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने अपनी 2.0 लीटर डीजल वेरिएंट जगुआर एक्सई की बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी बुकिंग कोई भी देश में मौजूद 24 आधिकारिक रिटेलर्स के जरिए कर सकता है। इसकी जानकारी जगुआर ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट के तहत दी।
आलीशान इंटीरियर के साथ आ रही इस शानदार कार के इस नए वेरिएंट में 2.0 लीटर का डीजल इंजन लगा है जो कि 132 केवी की शक्ति देता है। गौरतलब है कि इसका पेट्रोल वेरिएंट फरवरी 2016 से ही बिक्री पर है। इस पेट्रोल इंजन की क्षमता भी 2 लीटर की है।
इसे भी पढ़ेंः Honda WR-V: एक हॉट हैचबैक का सेडान वाला अंदाज
जैगुआर लैंड रोवर इंडिया प्राइवेट के रोहित सूरी ने बताया कि,"हमारी इस गाड़ी को भारतीय बाजार में काफी लोकप्रियता मिली है और हमें इस बात की खुशी है कि हम अपने ग्राहकों के लिए अब इसका डीजल वेरिएंट लेकर आ रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे ग्राहकों को यह कार जरूर पसंद आएगी।"