नए साल में Isuzu Motors इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने जा रही है। कंपनी एक जनवरी 2021 से अपनी कॉमर्शियल वाहनों की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। कंपनी के मुताबिक कीमतों को बढ़ाने के पीछे उत्पादन लागत में आई बढ़ोतरी और कच्चे माल की कीमतों का महंगा होगा एक बड़ा कारण है। कंपनी अपने पिकअप रेंज D-MAX Regular Cab और D-MAX S-CAB की कीमतों को एक जनवरी 2021 से बढ़ाएगी। कंपनी की घोषणा के मुताबिक इन कॉमर्शियल गाड़ियों की कीमतों में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, बढ़ी हुई कीमतें वेरिएंट और मॉडल के हिसाब से अलग-अलग रहेंगी।