फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल आ रही है एमयूएक्स, जानें फॉर्चूनर व एंडेवर से कितनी है अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपका बजट 25 से 30 लाख रुपये का है और आपकी इच्छा एक बड़ी एसयूवी खरीदने का है पर आपको एंडेवर या फॉर्चूनर के अलावा कोई और विकल्प चाहिए तो यह खबर आपके ‌लिए ही है। अब ऑटो पत्रकारों के लिए इस वर्ग में लोगों को सुझाव के तौर पर बताने के लिए कि वो क्या खरीदें? में एक और विकल्प जुड़ने जा रहा है।
विज्ञापन


अब प्रीमियम एसयूवी के तौर पर फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्चूनर के अलावा इसुजू की एमयूएक्स 11 मई को लॉन्च हो रही है जो इन दोनों कारों को कड़ी टक्कर देने जा रही है। आइए आपको बताते चलें कि यह एसयूवी फॉर्चूनर व एंडेवर से किन मामलों में कितनी अलग है। 

इसे भी पढ़ेंः New Ford Endeavour: ऑफरोडिंग व सिटी ड्राइविंग का बढ़िया सामंजस्य

साइज में कौन किससे कितना आगे

इस बात में कोई संशय नहीं है कि इसुजू की नई पेशकश एक बड़ी व लंबी एसयूवी के तौर पर अपनी जगह बनाने जा रही है। लेकिन जब लंबाई की तुलना की जाएगी तो इस मामले में फोर्ड की एंडेवर यहां सबसे लंबी एसयूवी है। एंडेवर की कुल लंबाई 4.90 मीटर, एमयूएक्स की लंबाई 4.82 मीटर व फॉर्चूनर की लंबाई 4.79 मीटर है।

लेकिन चौड़ाई के मामले में मुकाबला काफी करीब है। यहां पर चौड़ाई के मामले मे सबसे पीछे रहती है 1855 मिलीमीटर के साथ फॉर्चूनर जबकि 1860 के साथ एंडेवर व एमयूएक्स एक समान हैं।

अगर बात ऊंचाई की करें तो इस मामले में एमयूएक्स 1840 मिलीमीटर के साथ बाजी मार लेती है जबकि 1835 व 1837 मिलीमीटर के साथ फॉर्चूनर व एंडेवर क्रमशः दूसरे तीसरे नंबर पर आती हैं। व्हीलबेस के मामले में सबसे आगे 2850 मिलीमीटर के साथ एंडेवर रहती है जबकि दूसरे व तीसरे नंबर पर 2845 व 2745 के साथ एमयूएक्स व फॉर्चूनर क्रमशः दूसरे तीसरे नंबर पर रहती हैं। एंडेवर व फॉर्चूनर का टायर साइज 265/60 R18 है जबकि एमयूएक्स में 255/65 R17 टायर लगा है। 

इसे भी पढ़ेंः न्यू टोयोटा फॉर्चूनरः कहानी एक कोस्‍टल ड्राइव की

इंजन व शक्ति के मामले में कौन अव्वल

- फोटो : Amit Dwivedi
इतने बड़े आकार वाली एसयूवी को शक्ति के लिए अधिक बड़े इंजन की जरूरत होती है। जब कल एमयूएक्स लॉन्च होगी तो उम्मीद की जा रही है कि उसमें 3 लीटर डीजल इंजन लगा रहेगा जो कि 177 एचपी की शक्ति व 380 एनएम का टॉर्क देगा। मिल रही जानकारी के मुताबिक इसमें 5 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगाया जाएगा। यहां पर हम सिर्फ ऑटोमेटिक डीजल वेरिएंट को कंपेयर कर रहे हैं। इस मामले में सबसे आगे है फोर्ड एंडेवर जिसमें 3.2 लीटर  इनलाइन फाइव सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन लगा है। यह इंजन 200 एचपी की शक्ति व 470 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि टोयोटा फॉर्चूनर में क्रिस्टा वाला 2755 सीसी का इनलाइन फोर सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन लगा है जो कि 177 एचपी की शक्ति व 450 एनएम का टॉर्क देता है। फॉर्चूनर व एंडेवर में 6 स्पीड ऑटोमेटिक दिया गया है। शक्ति के मामले में फोर्ड की एंडेवर बाजी मारती है लेकिन कम डिस्‍प्लेसमेंट के साथ टोयोटा का इंजन अपनी उपयोगिता कई मामलो में साबित करता है। इसुजू की नई एसयूवी कैसी होगी यह चलाने के बाद पता चलेगा। 

इसे भी पढ़ेंः Honda WR-V: एक हॉट हैचबैक का सेडान वाला अंदाज
 
विज्ञापन

बात कीमत की 

यहां पर फिलहाल बाजी इसुजू के पास है। अगर कीमत को कंपनी इन दोनों कारों से नीचे रखती है तो शर्तियातौर पर इसका फायदा कंपनी की इस नई एसयूवी को होगा। मुझे लगता है कि कंपनी बाजार में अपने इस उत्पाद को पूरी तरह से स्‍थापित करने के लिए कीमत पर रिस्क जरूर लेगी। हम उम्मीद कर रहे हैं कि कंपनी इसकी शुरुआती कीमत 23 लाख रुपये रख सकती है। टोयोटा फॉर्चूनर ऑटो की कीमत 37.99 से लेकर 40.44 लाख रुपये तक है जबकि फोर्ड एंडेवर की कीमत 35.39 लाख से 39.43 लाख रुपये एक्सशोरूम मुंबई है। कल लॉन्चिंग के बाद पता चलेगा कि कीमत के मामले में कौन सबसे बेहतर है। 

इसे भी पढ़ेंः एक "रन" पर दौड़ती 'S' की कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें