फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 6 तस्वीरें से समझें कैसी  है ISUZU की नई एसयूवी MU-X

विज्ञापन
1 of 6
इसूजू मोटर्स इंडिया ने भारत में बहु-प्रतीक्षित इसुजू ‘एमयू-एक्स’ प्रीमियम फुल-साइज 7-सीटर एसयूवी को बेहद प्रतिस्पर्धी कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इसमें 3.0 लीटर का इंजन लगा है जो कि 177 पीएस की अधिकतम शक्ति व 380 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। एमयू-एक्स को ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 4*2 और 4*4 वैरिएंट के तहत बाजार में उतारा गया है। इसका निर्माण आंध्र प्रदेश के श्रीसिटी में किया कंपनी के प्लांट पर किया जा रहा है। इस एसयूवी का सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्चूनर व फोर्ड की एंडेवर से है। इसके 2*2 की कीमत 23.99 लाख रुपये जबकि 4*4 की कीमत 25.99 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखी गई है। इसुजू ने इसे ‘ऑल मसल-ऑल हार्ट एसयूवी’ का टैगलाइन दिया है। आइए इस खास एसयूवी से आपकी मुलाकात एक खास अंदाज में कराते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
दमदार स्‍टाइल
इसूजू एमयू-एक्स टियर-इंसपायर्ड डायनेमिक और मस्क्यूलर एक्सटीरियर से आक्रामक दिखती है। इसके डबल स्लैट क्रोम ग्रिल, मल्टी-स्पोक डायमंड-कट एलॉय व्हील्स, और टू-टोन फ्रंट और रियर बम्पर, सड़क पर दमदार प्रदर्शन ने इसे हर मायने में खास बना दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
बात परफॉर्मेंस की
नई एमयू-एक्स में 3.0 लीटर डीडीआई वीजीएस टर्बो हाई-पावर इंजन फ्लैट टॉर्क कर्व के साथ 177 पीएस की शक्ति प्रदान करता है जो इसे लो आरपीएम में भी श्रेष्ठ एवं आसान प्रदर्शन में सक्षम बनाता है। दूसरी तरफ, इसके एंटी-फ्रिक्‍शन इंडक्‍शन हार्डेन्ड सिलिंडर बोर्स, हेवी-ड्यूटी स्टील टाइमिंग चेन, ग्रेफाइट कोटेड पिस्टन और अन्य विषेश डिजाइन वाले फीचर इसकी स्थिरता को कायम रखने में मदद करते हैं जिससे इस कार का परफॉर्मेंस प्रभावित न हो। 

4 of 6
कार जैसा फील
एमयू-एक्स समय समय पर साहसिक एडवेंचर पर अपने मसल को लचीला बनाने में सक्षम है। यह लो एवं हाई रेंज के साथ ‘शिफ्ट-ऑन-द-फ्लाई’ 4*4 सेलेक्ट डायल के साथ कुछ ही सेकंड में हाईवे क्रूजर से ऑफ-रोडिंग बीस्ट में सक्षम है। इसके आकर्षक ग्राउंड क्लीयरेंस, सुपीरियर अप्रोच, डिपार्चर और ब्रेकओवर ऐंगल्स किसी भी तरह के इलाके में दमदार प्रदर्शन का भरोसा प्रदान करते हैं। डबल विशबोन फ्रंट सस्पेंशन, हेवी ड्यूटी गियरबॉक्स और एक्सट्रा स्टैबिलिटी के लिए लॉन्ग व्हील बेस के साथ वाइड ट्रैक, सुरक्षा के लिए स्टील अंडरबॉडी प्लेट्स के साथ एमयू-एक्स में किसी भी एडवेंचर के संदर्भ में मुकाबला करने के लिए सभी जरूरी ताकत मौजूद है। 
विज्ञापन

5 of 6
सुरक्षा फीचर
इसूजू एमयू-एक्स को सुरक्षित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। एंटी-इंट्रूजन बार्स वाले टेलर-वेल्डेड ब्लॉक्स और क्रम्पल जोन के साथ इसकी लचीली स्टील बॉडी ने इसे सुरक्षात्मक कवच बना दिया है जो इसमें सवार लोगों को सड़क पर खतरों से सुरक्षित बनाए रखता है। यह मॉडर्न और अत्याधुनिक एक्टिव एवं पैसिव सेफ्टी फीचर्स से भी युक्त है। इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ट्रैक्‍शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस), ईबीडी (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) के साथ 4 चैनल 4 सेंसर एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम) और ड्राइविंग स्थिति पर नगर रखने वाले सेंसर के साथ ये एक्टिव सुरक्षा प्रणालियां एमयू-एक्स को प्रत्येक इलाके में पूरी तरह नियंत्रित बनाए रखती हैं। दूसरी तरफ, डुअल फ्रंट एयरबैग, प्री-टेंशनर्स और लोड लिमिटर्स के साथ फ्रंट सीट बेल्ट, और 3 आईएसओएफआईएक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे पैसिव फीचर्स प्रतिकूल परिस्थितियों में श्रेष्ठ सुरक्षा प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरामदायक सवारी 
इसूजू एमयू-एक्स न सिर्फ एक बड़ी 7-सीटर एसयूवी है। अपनी मुलायम लेदर सीटों, सभी सीटों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट और आरामदायक थर्ड रो के साथ इसमें यात्रा करने वाला हर व्यक्ति, आराम की कमी कभी महसूस नहीं करेगा, ऐसा कंपनी का दावा है। सेकेंड और थर्ड रो दोनों में वन टच स्पिलिट/फोल्ड सीटों ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि इस वाहन में पूरे परिवार के साथ साथ लंबी छुट्टी पर जाने के लिए जरूरी सामान आदि रखने के लिए भी पर्याप्त जगह मौजूद है। इसमें ड्राइवर और आगे बैठने वाले यात्री, दोनों के लिए आसानी से उपलब्ध कंट्रोल के साथ ट्विन कॉकपिट डिजाइन को भी पेश किया गया है। इसके अलावा, पेंटा-लिंक रियर सस्पेंशन सभी यात्रियों को आराम प्रदान करता है। वहीं इसके भव्य केबिन में कई स्मार्ट स्टोरेज कम्पार्टमेंट हैं। इसलिए कहीं भी जाएं, आप एमयू-एक्स के साथ हमेशा घर जैसा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें