फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में है नौकरी के इच्छुक तो जान लें इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया

Mon, 10 Sep 2018 06:01 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
driving license
विज्ञापन

अपने देश में तो हम अक्सर लांग ड्राइव का आनन्द लेते ही रहते हैं। लेकिन बाहरी देश में इस एक्सपेरियंस का मजा ही अलग है। यदि आप भी इंटरनेशनल हाइवे पर कार को दौड़ाने के इच्छुक हैं। तो उसके लिए सबसे पहले आपको इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना जरूरी है। बता दें, हमारे देश में लाइसेंस की प्रक्रिया बेहद आसान है।

विज्ञापन


आरटीओ आॅफिस में लाइसेंस के लिए अप्लाई करना होता है। जिसके बाद आपको एक लिखित परीक्षा और ड्राइविंग टेस्ट देना होता है। इस परीक्षा में पास होने के बाद आपको 6 महीने के लिए लर्निंग लाइसेंस मिल जाता है और इसी टाइम पीरियड के भीतर आपको परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदन करना होता है। जिसके बाद आपको परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त हो जाता है। 

लेकिन इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस को प्राप्त करने की प्रक्रिया इतनी साधारण नहीं है। इसके लिए कई चरणों की प्रक्रिया और तरीकों को गुजरना होता है। हालांकि पहले इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना थोड़ा मुश्किल था लेकिन अब ये बेहद ही आसान हो चुका है इसके लिए आपको जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है जिसके बाद आपको इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त हो जाता है।
विज्ञापन


 यदि आप भी ऐसे लाइसेंस को प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक प्रॉपर चैनल से प्रॉसेस करना होता है। जिसके कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी होता है।  इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस एक परमिट-दस्तावेज़ है जिसकी वैधता 1 वर्ष की होती है, यह ड्राइविंग लाइसेंस आप 2 से 7 दिनों के भीतर प्राप्त कर सकते हैं।

कुछ देश भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस भी स्वीकार करते हैं। लेकिन विदेशी सड़कों पर ड्राइव करने के लिए हमेशा इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस की मांग की जाती है क्योंकि ये लाइसेंस आपको इंश्योरेंस क्लेम आदि करने में पूरी मदद करता है। इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी, अरबी, फ्रेंच, चीनी, इतालवी, जर्मन, पुर्तगाली, स्पेनिश आदि जैसी कई भाषाओं में प्राप्त किया जा सकता है। इस लाइसेंस का इस्तेमाल 150 से अधिक देशों में किया जा सकता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें