लॉकडाउन के बाद ऑटो सेक्टर अब धीरे-धीरे वापस पटरी पर आने लगा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारतीय ग्राहक किस तरह की कारों को सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं? दरअसल जून 2019 के मुकाबले जून 2020 में जहां हर कैटेगरी की गाड़ियों की बिक्री घटी है, वहीं मिड साइज सेगमेंट एक मात्र ऐसी कैटेगरी है, जिसकी गाड़ियों की मांग में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में आज हम आपको जून महीने में मिड साइज सेगमेंट की सभी कारों की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप खुद अंदाजा लगा सकेंगे कि लॉकडाउन के बाद क्या है देश का मूड? डालते हैं एक नजर,
कॉम्पैक्ट हैचबैक
- जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 25,962 यूनिट्स
- जून 2019 में कितनी बिकी थी- 52,242 यूनिट्स
- 50 फीसदी घटी बिक्री
मिड एसयूवी
- जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 20,252 यूनिट्स
- जून 2019 में कितनी बिकी थी- 17,331 यूनिट्स
- 17 फीसदी बढ़ी बिक्री
कॉम्पैक्ट एसयूवी
- जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 15,393 यूनिट्स
- जून 2019 में कितनी बिकी थी- 32,305 यूनिट्स
- 52 फीसदी घटी बिक्री
एंट्री लेवल हैचबैक
- जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 13,303 यूनिट्स
- जून 2019 में कितनी बिकी थी- 23,813 यूनिट्स
- 44 फीसदी घटी बिक्री
प्रीमियम हैचबैक
- जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 12,770 यूनिट्स
- जून 2019 में कितनी बिकी थी- 27,601 यूनिट्स
- 54 फीसदी घटी बिक्री
एमयूवी
- जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 12,206 यूनिट्स
- जून 2019 में कितनी बिकी थी- 19,971 यूनिट्स
- 39 फीसदी घटी बिक्री
कॉम्पैक्ट सिडान
- जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 7,923 यूनिट्स
- जून 2019 में कितनी बिकी थी- 25,165 यूनिट्स
- 69 फीसदी घटी बिक्री
वैन्स
- जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 3,803 यूनिट्स
- जून 2019 में कितनी बिकी थी- 9,265 यूनिट्स
- 59 फीसदी घटी बिक्री
एक्जीक्यूटिव सिडान
- जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 3,159 यूनिट्स
- जून 2019 में कितनी बिकी थी- 8,352 यूनिट्स
- 62 फीसदी घटी बिक्री
प्रीमियम एसयूवी
- जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 1,262 यूनिट्स
- जून 2019 में कितनी बिकी थी- 2,428 यूनिट्स
- 48 फीसदी घटी बिक्री
लग्जरी सिडान
- जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 67 यूनिट्स
- जून 2019 में कितनी बिकी थी- 147 यूनिट्स
- 54 फीसदी घटी बिक्री
प्रीमियम सिडान
- जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 50 यूनिट्स
- जून 2019 में कितनी बिकी थी- 576 यूनिट्स
- 91 फीसदी घटी बिक्री