फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से सिंगापुर की यात्रा बस से करें, तीन देशों से होकर गुजरेगी बस, जानें क्या होगा खास

Wed, 27 Jan 2021 07:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत से सिंगापुर और सिंगापुर से भारत आने-जाने के लिए सिर्फ 20 यात्री ही सफर कर सकेंगे। कंपनी ने बताया है कि बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर स्वीकार की जाएगी और इस यात्रा के लिए सिर्फ 20 सीटें हैं।
विज्ञापन
Bus to Singapore - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर फिल्म बॉम्बे टू गोवा में आपने बस में सफर करने का नजारा देखा होगा। अब हरियाणा में गुरूग्राम की एक कंपनी ने हाल ही में एलान किया है कि वह 'इंडिया टू सिंगापुर' तक बस सेवा शुरू कर रही है। यह बस तीन देशों से होकर गुजरेगी। आप इस बस यात्रा के आनंद का सिर्फ अनुमान लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

रास्ते में पड़ेंगे ये जगहें
एडवेंचर्स ओवरलैंड नाम की कंपनी मणिपुर में इंफाल से शुरू होने वाली इस बस सेवा के लिए लोगों को टिकट बुक करने के लिए आमंत्रित कर रहा है। यह बस 14 नवंबर को इंफाल से सिंगापुर के लिए रवाना होगी। पहली बार शुरू हो रही अपनी तरह की इस अनोखी यात्रा में बस सिंगापुर जाने के रास्ते में पहले म्यांमार, थाईलैंड और मलेशिया से होकर गुजरेगी। 

इस सफर में कई महत्वपूर्ण शहर गुजरेंगे जिसमें म्यांमार में काले और यंगून, थाईलैंड में बैंकाक और क्राबी और कुआलालंपुर हैं। 
विज्ञापन

सिर्फ 20 सीटें
भारत से सिंगापुर और सिंगापुर से भारत आने-जाने के लिए सिर्फ 20 यात्री ही सफर कर सकेंगे। कंपनी ने बताया है कि बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर स्वीकार की जाएगी और इस यात्रा के लिए सिर्फ 20 सीटें हैं। एक तरफ की यात्रा के को पूरा करने में बस को लगभग 20 दिन लगेंगे।

एडवेंचर्स ओवरलैंड ने इससे पहले दिल्ली से लंदन के लिए एक बस सेवा की योजना का एलान किया और इसे दुनिया की सबसे लंबी सड़क यात्रा बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें